Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पर्यावरण दिवस पर एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का मनपा संकल्प

ठाणे ( इमरान खान ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाणे मनपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना के तहत ‘ग्रीन ठाणे अभियान’ के तहत एक साल में दो लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार 05 जून को किया जाएगा।
इस वृक्षारोपण अभियान में पलास, बेल, नीम, कंचन, सीताशोक, जांभोल, पारिजातक, शीशम, कोकम, शिवन, करंज, अडूलसा, तगर, लिम्बु, कामिनी, बकुल, बांस आदि देशी वृक्ष शामिल हैं। यह अभियान ठाणे और उसके आसपास के क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना के तहत चलाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री के हरित ठाणे अभियान की योजना मनपा आयुक्त सौरभ राव के निर्देशानुसार बनाई गई है। इस अभियान के तहत अब तक दो लाख पांच हजार वृक्ष लगाने की विस्तृत योजना बनाई गई है। जिसमें से 18 हजार पांच सौ वृक्ष लगाए जा चुके हैं। जबकि, शेष एक लाख छियासी हजार पांच सौ वृक्षों को चरणबद्ध तरीके से लगाने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाया गया है।

     इस अभियान में ठाणे में कुल दो लाख पांच हजार वृक्ष लगाए जाएंगे। इसमें मियावाकी पद्धति से 30 हजार, विभिन्न डेवलपर्स के माध्यम से 5 हजार, निजी संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, आवासीय परिसरों और सरकारी कार्यालयों की भागीदारी से 5 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही अंतिम चरण में 10 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। इनमें से 5 हजार पेड़ लगाए जा चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ अट्रासिटी के तहत मामला दर्ज करने की मांग

Aman Samachar

ठाणे – भिवंडी के कशेली गाँव के मैदान में खुदाई में मिली ब्रिटिश कालीन 4 तोप

Aman Samachar

मुलुंड कांग्रेस द्वारा छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Aman Samachar

महापरेषण का नया प्रशासनिक भवन पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए – डा  नितिन राउत

Aman Samachar

समग्र शिक्षा अभियान के लिए केंद्र सरकार से निधि बढ़ाने की जिप उपाध्यक्ष ने की मांग 

Aman Samachar

महामारी से उबरते विश्व को अम्मा का अपने ६९वें प्राकट्य दिवस पर सन्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!