Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महाराष्ट्र में 44 रेलवे स्टेशनों का परिवर्तनकारी पुनर्विकास

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महाराष्ट्र में रेल विकास को और गति देने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। महाराष्ट्र में वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में 13539 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है, जो वर्ष 2009 से 2014 के बीच आवंटित औसत बजट से 1056% अधिक है।
         अमृत भारत स्टेशन योजना देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आरंभ की गई थी, जिसमें मध्य रेल के कुल 76 स्टेशन शामिल हैं। इन 1309 स्टेशनों में से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला 6 अगस्त 2023 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई , जिनमें से 44 स्टेशन महाराष्ट्र के थे, जिनमें मध्य रेल के 28 स्टेशन, 13 दक्षिण मध्य रेलवे स्टेशन और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 3 स्टेशन शामिल हैं।
        अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ये रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे जैसे एयर कॉनकोर्स, वेटिंग रूम, एक्जीक्यूटिव लाउंज, फूड कोर्ट, लिफ्ट, एस्केलेटर स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं और भूमिगत पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। इन स्टेशनों पर सिटी बस और अन्य परिवहन के साथ मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी होगी। इस योजना के तहत विकसित संरचनाओं को हरित भवनों के रूप में डिजाइन किया जाएगा। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी।
      महाराष्ट्र में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा। इसमें मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन इस प्रकार हैं।
मुंबई मंडल – कांजुरमार्ग, परेल, विक्रोली
सोलापुर मंडल – अहमदनगर, दौंड, कोपरगांव, कुर्दुवाड़ी जंक्शन, लातूर, उस्मानाबाद, पंढरपुर, सोलापुर
पुणे मंडल -अकुर्डी, कोल्हापुर, तलेगांव
भुसावल मंडल – बडनेरा, मलकापुर, चालीसगांव, मनमाड, शेगांव
नागपुर मंडल – बल्लारशाह, चंद्रपुर, धामनगांव, गोधनी, हिंगनघाट, काटोल, सेवाग्राम, नरखेड़, पुलगांव
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गतआने वाले रेलवे स्टेशन इस प्रकार हैं।
नागपुर मंडल – वडसा, गोंदिया, चांदाफोर्ट
दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत:
नांदेड़ मंडल -औरंगाबाद, गंगाखेड, हिंगोली डेक्कन, जालना, किनवट, मुदखेड, नागरसोल, परभणी, परतूर, पूर्णा, सेलु, वाशिम
सिकंदराबाद मंडल -परली वैजनाथ
    महाराष्ट्र में स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी और राज्य में पर्यटन उद्योग और रोजगार बढ़ेगा।

संबंधित पोस्ट

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

बनारस घराने के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत समूह को मजबूत करने के लिए सिडबी ने उठाया बीड़ा 

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने किया ‘रघुपति राघव राजाराम’ सत्याग्रह

Aman Samachar

कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए लोक अदालत में कानूनी मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!