Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

भिवंडी [ एम हुसेन ]  ठंडी में फुटपाथ व दुकानों के सामने रात बिताने वाले गरीब व ज़रूरतमंदों को कम्बल ओढ़ने व वितरित करने का कार्य शहर के अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी नामक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया है। ठंडी शुरू होने के बाद से अभी तक 100 से अधिक ब्लेंकेट का वितरण संस्था द्वारा किया गया है। संस्था के इन पुनीत कार्य की चरों तरफ सरहना होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनेताओं के लिए एक सन्देश है। वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शोयब मोमिन ने बताया की 2014 में हमारी संस्था की स्थापना हुई । शुरू में हमारी संस्था में 9 सदस्य थे परंतु आज संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के विस्तार के कारण लगभग 70 से अधिक सभासद सहभागी हो गए हैं जिसमें डॉक्टर , वकील , सीए , समाजसेवक इस प्रकार  विविध क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति इस संस्था के सभासद हैं। संस्था द्वारा गरीबों के लिए निशुल्क विवाह  कार्यक्रम , खाद्यान्न सामग्री  व औषधि  का वितरण , आरोग्य शिविर इस प्रकार के विविध सामाजिक उपक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है इस प्रकार की जानकारी संस्था के अध्यक्ष शोएब मोमिन ने  दी है। उक्त सराहनीय कार्य में  संस्था के सभासद सिद्दीकी मिसबहाहुद्दीन, आतिफ अंसारी , रमीज अंसारी , हुसेन अंसारी , शमशद अंसारी , सुफियान अंसारी आदि सदस्य संस्था के सामाजिक कार्यों में सदेव सक्रिय रूप से सहभागी होकर उपक्रम को सफल करते हैं जो बधाई के पात्र हैं।

संबंधित पोस्ट

किसन नगर विद्यालय में कोरोना टीकाकरण की सुविधा के लिए आयुक्त का आश्वासन 

Aman Samachar

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी मनपा ने कोरोना जनजागृति के लिए शुरू किया वैन 

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर ने धरती को अधिक हरा-भरा बनाए रखने के लिए रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस किया लॉन्च

Aman Samachar

देश की पहली अत्याधुनिक ग्लूकोमा सर्जरी ठाणे के श्री रामकृष्ण नेत्रालय में की गई

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!