Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राशन कार्ड व आवश्यक सरकारी प्रमाणपत्र के लिए मुंब्रा में शिविर

ठाणे ( युनिस खान ) जिल्हाधिकारी कार्यालय एवं राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वधान में राशनकार्ड और विविध प्रकार के सरकारी प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में निःशुल्क राशन कार्ड व विविध प्रकार के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और राकांपा के कार्यकर्ता स्वयंसेवक के रूप उपस्थित रहेंगे।
      कलवा मुंब्रा राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी के अध्यक्ष शमीम खान ने बताया कि राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्वमंत्री व विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन के अवसर पर सय्यद अली अशरफ भाईसाहब एवं पार्टी के सभी नगरसेवक ,नगरसेविका, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता की सविधा के लिए 3-4-5 अगस्त को तीन दिवसीय मुफ्त प्रमाण पञ, मुफ्त राशन कार्ड और ई केवायसी शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें एक ही छत के नीचे आय प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, वरिष्ठ नागरिक प्रमाणपत्र आदि आवश्यक सरकारी प्रमाणपत्र बनाया जाएगा। इसके लिए लगने वाले पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पैनकार्ड, मतदाता पहचानपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण के लिए राशनकार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल , निवास प्रमाण, बैंक पासबुक लाना होगा।
      इसी तरह आय प्रमाणपत्र के लिए पेमेंट स्लिप, आयकर रिटर्न की कॉपी, निजी रोज़गार या व्यवसाय से होने वाली आय का प्रमाण, अभी की 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो, 3 पड़ोसियों के आधार कार्ड की ज़ेरॉक्स हस्ताक्षर युक्त लाना होगा। डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ में जन्मस्थान और जन्म प्रमाण या स्कूल का प्रमाण पत्र (जिसमें जन्म स्थान व जन्म तारीख दर्ज हो) आदि लाना होगा।
      यह शिविर शमीम खान और पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान के विशेष प्रयास से आयोजित किया गया है। जिन प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को जिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता वह मुंब्रा में एक छत के नीचे बनाकर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

महापौर की उपस्थिति में देर रात तक शहर में सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया 

Aman Samachar

आईआईएल (IIL) ने गोट पॉक्स वैक्सीन किया लॉन्च

Aman Samachar

मेडिका में ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ ने एकता के एक साल का मनाया जश्न

Aman Samachar

 दूरस्थ आदिवासी गाँवों का जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे ने किया दौरा

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

विविध स्थानों का दौरा कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!