Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सीआईएसबी को रेलवे से मिला सम्मान 

कल्याण ,  कल्याण स्टेशन को सीआईएसबी फ़ैसिलिटी सर्विस ने ऐसा चमकाया कि स्वच्छता के लिए एक मिशाल बन गया और निरंतर पिछले दो साल से साफ रखने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ़ से सीआईएसबी की टीम को सम्मानित किया गया.
           कल्याण स्टेशन में निदेशक यशवंत व्हटकर तथा प्रबंधक अनूप कुमार जैन ने सीआईएसबी के वरिष्ठ अधिकारी शैलेष खेले तथा प्रियंका खेले को प्रशस्ती पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उप प्रबंधक सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे .
              सीआईएसबी के मैंनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा पिंपले ने सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. गौरतलब है कि सीआईएसबी ने मुंबई के अनेक रेलवे टेशनों पर साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया और पेड़ पौधे लगाये.
           मध्य रेलवे के निरीक्षण अनुसार अब यह स्टेशन 10 सबसे साफ़ स्टेशनों में गिना जाता है. स्टेशन से गुजरने वाले नागरिक साफ़ सुथरा परिसर देखकर प्रसन्न होते हैं और सीआईएसबी के कर्मचारियों के योगदान की तारीफ़ करते नज़र आते हैं.

संबंधित पोस्ट

अवैध हुक्का पार्लर को रोककर युवाओं को नशे से बाहर निकालने की विधायक ने की मांग

Aman Samachar

एंटीलिया विस्फोटक कांड की अब जल्द बनेगी वेब सीरीज

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा जलापूर्ति कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

मुंबई एटीएस ने मुंब्रा से एक संदिग्ध युवक को उठाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!