Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बारिश में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल , 11वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे ( यूनिस खान ) आज 30 जून को ठाणे में सुबह से शुरू तेज बारिशक चलते  पेड़ गिरने से 2 कार समेत 11 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वागले इस्टेट रोड नंबर 31 ,प्रशांत कॉर्नर के बगल 2 कार , 1 टेंपो और 8 दोपहिया वाहन का नुकसान हुआ है। एक बावन वर्षीय व्यक्ति पवन झा को पेड़ गिरने से सीने और सिर में चोट लगी है। मनपा आपदा प्रबंधन और अग्निशमन दल के जवानों ने घटना की जानकारी मिलते ही बचाव किया।
        पिछले वर्ष 30 जून तक 809 मिमी बारिश हुई थे। इस वर्ष जून महीने में बारिश समय से काफी देर से शुरू हुई। दो तीन दिन में 350 मिमी बारिश हो गई। आगामी चार पांच दिनों में मुंबई , ठाणे, पालघर जिले में भारी बारिश जानकारी सामने आ रही है। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं मानसून के अंत तक औसत बारिश होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। अल नीनो से चिंतित नागरिकों की चिंता कम होने लगी है।

संबंधित पोस्ट

भारी बारिश के दौरान बचाव व राहत के लिए ठाणे मनपा प्रशासन तैयार

Aman Samachar

टोरेंट पावर ने आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता के लिए जनता दरबार

Aman Samachar

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar

दारुल उलूम गरीब नवाज अशरफिया मुंब्रा में दावते इफ्तार और इस्जतेमाई दुआ की गयी 

Aman Samachar

 पीएम स्वनिधि के लक्ष्य को पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!