Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

होली में पानी भरने वाली थैलियां बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए मनपा ने 50 माइक्रोन से कम मोटाई की प्लास्टिक थैलियाँ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने की बार बार चेतावनी देने के बाद मनपा दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। मनपा ने होली और धुलीवंदन त्योहारों के अवसर पर पानी के गुब्बारे व प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग किया जाता है। प्लास्टिक की थैलियों की विक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है।         मनपा ने हाल ही में घोडबंदर और दिवा इलाकों में कार्रवाई करते हुए 43,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। मनपा के सूत्रों ने बताया कि अगले दो दिनों में नौपाड़ा, उथलसर, वागले, कलवा और मुंब्रा समेत कई क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक की प्रतिबंधित थैलियों की विक्री करने वालों से 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक दंड वसूल किया जाता है।  इसके लिए मनपा ने चार विशेष टीमों का गठन किया है। उक्त टीम ने दिवा  क्षेत्र की 55 दुकानों पर छापेमारी कर 15 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किया है।  साथ ही दुकानदारों से 21 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया।  इसी प्रकार घोड़बंदर के पातलीपाड़ा हीरानंदानी इस्टेट क्षेत्र से 25 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और उनके पास से 22,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।  इसमें पानी के गुब्बारों के साथ-साथ अन्य कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले बैग शामिल हैं।
इसी तरह अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच शहर की 750 दुकानों पर प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई की गई।  इन दुकानदारों से 2 लाख 30 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया और 356 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किया गया।
होली और धूलिवंदन में इमारतों की छतों पर रंग और पानी से भरे गुब्बारे और बैग फेंकने की संभावना अधिक होती है। इस प्रकार की र्घटना कई दुर्घटनाओं का कारण बनती है, और प्लास्टिक की थैलियों से निकलने वाला कचरा एक प्रकार से गन्दगी बढ़ता है।  इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ठाणे मनपा ने 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक बैग बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। मनपा प्रशासन ने नागरिकों प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग टालकर कार्रवाई से बचने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के घर पांच वर्ष बाद बेचने अधिकारडा – जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar

किसानों को तत्काल उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाय – कपिल पाटिल 

Aman Samachar

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar
error: Content is protected !!