
ठाणे ( यूनिस खान ) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कार्यालय भिवंडी की ओर से रईस हाई स्कूल में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए मंगलवार, 30 जून 2026 को रईस हाई स्कूल के उर्दू बसेरा ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएसटी मुंबई के अतिरिक्त आयुक्त सी.मोहन गोपू उपस्थित थे। विशेष अतिथियों के रूप में भिवंडी के सहायक आयुक्त सुनील प्रसाद,के.एम.ई. सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज फकीह,प्रधानाचार्य जिया उर रहमान अंसारी,डॉ.राशिद सय्यद और नाजिम नासकर उपस्थित रहे। निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं आर्ट्स (सी) की छात्रा चौहान फरहीन ने प्रथम,कक्षा 12वीं कॉमर्स (डी) की छात्रा मोमिन अल्फिया ने द्वितीय तथा कक्षा 12वीं साइंस (ए) की छात्रा अंसारी आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं(बी) के छात्र शाह अयान ने प्रथम, कक्षा 10वीं (ए) के छात्र मोमिन मोहम्मद सुबहान ने द्वितीय तथा कक्षा 8वीं (ए) के छात्र अंसारी मोहम्मद अली तौसीफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समारोह में उपस्थित अतिथिगण द्वारा ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि सीजीएसटी विभाग, भिवंडी द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अंग्रेजी भाषा में निबंध लेखन स्पर्धा तथा कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।
मुख्य अतिथि सी. मोहन गोपू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं युवाओं में सकारात्मक सोच, राष्ट्रीय भावना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्था के प्रबंधन को बधाई दी।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर के.एम.ई. सोसायटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, चेयरमैन यासर तातली, प्रधानाचार्य जिया उर रहमान अंसारी तथा समस्त स्टाफ ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


