Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सजस्व सप्ताह में ठाणे तहसील की ओर से 45 तृतीय पंथियों को मिला संजय गांधी योजना का लाभ 

ठाणे [ इमरान खान ] राजस्व सप्ताह के तहत ठाणे तालुका की ओर से समाज से वंचित 45 तृतीय पंथियों को ठाणे तहसील कार्यालय की ओर से संजय गांधी योजना का लाभ दिया गया।  अब इस योजना के तहत तृतीय श्रेणी के नागरिकों की पेंशन राशि उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

        राजस्व सप्ताह के तहत आज ठाणे तहसील कार्यालय की ओर से नानजीभाई खिमजीभाई ठक्कर कॉलेज में “एक हाथ मदद का नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपविभागीय अधिकारी विकास गजरे, तहसीलदार युवराज बांगर , नायब तहसीलदार दिनेश पैठणकर की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर ठाणे तालुका के वंचित तृतीय पंथी लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए संजय गांधी योजना का लाभ दिया गया। इसके मुताबिक, 1 अगस्त से अब संजय गांधी निराधार पेंशन हर महीने उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। ठाणे तालुका उपविभागीय अधिकारी विकास गजरे ने कहा कि अगली अवधि में भी ठाणे तालुका के अंतर्गत  तृतीय पंथी नागरिकों को उनकी आजीविका में मदद करने के लिए संजय गांधी योजना और महाराष्ट्र सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

         तृतीय पंथी नागरिकों को समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है, हमारी योजना ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाने, उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने की है। ऐसे लोगों को मुख्य धारा में लाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। ऐसा तहसीलदार बांगर और नायब तहसीलदार पैठणकर ने कहा है।

संबंधित पोस्ट

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

मुंब्रा की 30 वर्षीय इमारत का स्लेब गिरने से  विस्थापित 21 परिवारों के पुनर्वास की मांग 

Aman Samachar

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नवी मुंबई के सभी स्कूलों में उत्साहपूर्वक आयोजन

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

Aman Samachar

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास के नवीनीकरण का मनपा आयुक्त ने किया निरिक्षण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!