Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के लिए भविष्य पर केंद्रित और टेक्नोलॉजी पर आधारित कार्यक्रमों की पेशकश करते हुए मेटावर्स में बेमिसाल इंटरैक्टिव अनुभव के माध्यम से वेब 3.0 लर्निंग इनीशिएटिव की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की वेब 3.0 टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबसे बेहतर गुणवत्ता वाली आधुनिक एवं नए जमाने की शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसमें ब्लॉकचेन, क्रिप्टो करेंसी, मेटावर्स, एनएफटी इत्यादि शामिल हैं।

       इस कार्यक्रम के लॉन्च के साथ, टाइम्सप्रो अलग-अलग सर्टिफिकेट कार्यक्रमों तथा अपनी सहूलियत के अनुसार सीखने योग्य कार्यक्रमों की पेशकश करेगा, ताकि शिक्षार्थियों को लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सीखने का अवसर मिल सके। टाइम्सप्रो वेब 3.0 के साथ शुरुआत, ब्लॉकचेन फंडामेंटल्स तथा सॉलिडिटी एवं एथेरियम स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ-साथ ब्लॉकचेन, फिनटेक में सर्टिफिकेट प्रोग्राम के अलावा तकनीकी शिक्षार्थियों के कौशल को बढ़ाने के लिए ब्लॉकचेन डेवलपर प्रोग्राम की पेशकश करेगा, जिन्हें शिक्षार्थी अपनी सहूलियत के अनुसार समय-सीमा में सीख सकते हैं।

     इन सभी कार्यक्रमों को उद्योग जगत के प्रमुख भागीदारों तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली, आईहब दिव्यसम्पर्क (आईआईटी रुड़की) और इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस जैसे अहम संस्थानों के साथ मिलकर विकसित किया गया है।टाइम्सप्रो के वेब 3.0 कार्यक्रम शिक्षार्थियों पर केंद्रित होंगे जिनमें केस स्टडी, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट, हैकाथॉन और कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उनकी अधिकतम भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य शिक्षा के अलावा, करियर संबंधी सेवाएँ भी इस पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे, जिनमें रिज्यूम तैयार करना, उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ आमने-सामने बैठकर परामर्श प्राप्त करना और विशेषज्ञ सत्र का आयोजन शामिल है। टाइम्सप्रो की अत्याधुनिक शिक्षण प्रबंधन प्रणाली (एलएमएस) के जरिए इन कार्यक्रमों को शिक्षार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

      इस पहल के अंतर्गत, टाइम्सप्रो उद्योग जगत के भागीदारों एवं इससे जुड़े सभी संसाधनों का एक मजबूत वर्चुअल इकोसिस्टम विकसित करने, तथा शिक्षार्थियों की एक मजबूत कम्युनिटी बनाने के लिए ग्लोबल एसएमई नेटवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक वेब 3.0 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) भी लॉन्च करेगा।फिक्की-ईवाई की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, वेब3.0 को इंटरनेट के लिए गेमचेंजर का नाम दिया गया है और यह 2032 तक भारत की जीडीपी में लगभग 1.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर जोड़ सकता है। इसमें इस बात का भी ज़िक्र किया गया है कि आने वाले समय में मेटावर्स काफी विकसित होगा, कई तरह के बदलावों की अगुवाई करेगा, उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाएगा, तथा 2025 तक इस क्षेत्र में 50 मिलियन से अधिक अवतार होंगे। टाइम्सप्रो लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी में कौशल की बढ़ती जरूरत के साथ तालमेल बिठाने के लिए देश-विदेश के प्रमुख भागीदारों के साथ मिलकर लगातार नए कार्यक्रमों को इसमें शामिल करना चाहता है।

संबंधित पोस्ट

विधायक निधि खर्च करने के निर्णय से लाखों छोटी-बड़ी सोसायटी को होगा फायदा – संजय केलकर

Aman Samachar

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

Aman Samachar

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

1 करोड़ 23 लाख रूपये कीमत के चांदी के बर्तन चोरी

Aman Samachar

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने टैबलेट बैंकिंग के जरिये स्वयं सहायता समूहों के लिए बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की

Aman Samachar

राशन कार्ड व आवश्यक सरकारी प्रमाणपत्र के लिए मुंब्रा में शिविर

Aman Samachar
error: Content is protected !!