Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जनपद प्रतापगढ़ में पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की कार्यकारिणी का गठन

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था की जनपद प्रतापगढ़ कार्यकारिणी का गठन आज जेठवारा क्षेत्र स्थित मां खुईलन देवी धाम परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व संस्था के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष कैप्टन (पूर्व फौजी) अरुण कुमार यादव जी ने किया।
        कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी जी, प्रदेश महासचिव के पी सिंह चौहान जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एस. रावत जी, क्षेत्रीय संयोजक मृत्युंजय सचान जी, क्षेत्रीय संयोजक (मध्य) आर.बी. सिंह जी, प्रयागराज जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, और उपाध्यक्ष डी.बी. सिंह समेत कई गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 40 पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर 25 नव-सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संरक्षक – श्री राधे श्याम शुक्ल ,जिलाध्यक्ष – कैप्टन अरुण कुमार यादव , उपाध्यक्ष – श्री मनोज कुमार सिंह  एवं श्री पवन कुमार मिश्रा , संयोजक – श्री ओमप्रकाश ,सचिव – श्री रमेश बहादुर सिंह भदौरिया , कोषाध्यक्ष – श्री राजेश कुमार शुक्ल की नियुक्ति की गयी।
       सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र, संस्था की कैप-बैज, एवं माल्यार्पण द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही, सभी नए सदस्यों को भी कैप एवं माला पहनाकर आधिकारिक सदस्यता प्रदान की गई। अंत में समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, और उपस्थितजनों ने पूरे जोश के साथ “सैनिक एकता जिंदाबाद” का जयघोष किया गया।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भारतीय वायु सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

रामगणेश गडकरी रंगायतन का नवीनीकरण का कार्य अंतिम चरण में

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह की शुरुआत की

Aman Samachar

भिवंडी में एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉक्टरों का सम्मान

Aman Samachar

मुस्लिम समाज और हमारे नवी के शान में गुस्ताखी सहन नहीं – हाजी अराफात शेख 

Aman Samachar
error: Content is protected !!