Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनसुख हिरेन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी संशय बरकार  ,  विसरा जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा 

मुकेश अंबानी के घर सामने विस्फोटक भरी स्कार्पियो मामला 

ठाणे [ युनिस खान , 6 मार्च 2021] उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने विस्फोटक से भरी स्कार्पियो गाडी के मालिक मनसुख हिरेन की सहस्यमय लाश मिलने के बाद आज पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली।  जिसमें डूबने से मृत्यु होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। विसरा केमिकल जांच के लिए फारेंसिक लैब में भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट पर मृत्यु के असली कारणों का पता लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लाश लेने से इनकार करने वाले परिजन पुलिस अधिकारीयों के समझाने के बाद लाश ले लिया।

                 उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटालिया के सामने एक स्कार्पियो क्रमांक एम एच 02 / ए वाय 2815 संदिग्ध अवस्था में मिली जांच में जिलेटिन की छड़ें मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गयी। 25 फरवरी की रात 11 बजे मुंबई एटीएस के 2 – 3 पुलिस मनसुख के घर ठाणे आकर बोले कि तुम्हारी स्कार्पियो कार अंबानी के घर के सामने मिली है जिसमें विस्फोटक भरा है। पुलिस पूंछतांछ कर वापस चली गयी।  उसके   बाद घाटकोपर पुलिस के 3 – 4 लोग मनसुख के घर रात  आये जांचकर चले गए। 26 फरवरी की मध्य रात्रि 2 बजे विक्रोली पुलिस मनसुख को घर से ले गयी जिसने सुबह 6 बजे तक अपने कब्जे रखने के बाद छोड़ दिया। 27 फरवरी की सुबह 11 बजे विक्रोली पुलिस से फोन आया।  घाटकोपर पुलिस से 3 बजे फोन आया। 1 मार्च को 4 बजे नागपाड़ा एटीएस का फोन आया। पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के सीआययु के कार्यालय में काफी समय तक पूंछतांछ की गयी। इन बातों का उल्लेख मनसुख ने अपने पत्र में किया है। पत्र में अनेक पत्रकारों का फोन आने का जिक्र करते हुए कहा है कि एक पत्रकार ने कहा कि तुम्हारा नाम संदिग्ध में आया है। मनसुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , गृहमंत्री अनिल देशमुख , पुलिस आयुक्त ठाणे व मुंबई को लिखे पत्र में पुलिस व पत्रकारों से हो रहे त्रास से छुटकारा व खुद की और परिवार की सुरक्षा की मांग किया। स्कार्पियों में विस्फोटक मिलने की जांच चल ही रही थी। गुरूवार रात अचानक मनसुख रहस्यमय तरह से गायब हो गए। देर रात खोजने के बाद जब मनसुख का पता नहीं चला तो परिजनों ने शुक्रवार की सुबह नौपाडा पुलिस में मिसिंग दर्ज कराया।  शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मुंब्रा रेतिबंदर की खाड़ी में मनसुख की लाश मिली।  छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में उनका पोस्ट मार्टम करने के बाद शनिवार को रिपोर्ट मिली।जिसमें लाश मिलने के 12 से 14 घंटे पहले डूबने से मृत्यु होने की बात सामने आई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पर परिजनों संशय व्यक्त किया है।  पुलिस ने उसका विसरा मुंबई की कलीना स्थित फारेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है जिसकी जांच में सच्चाई सामने आने का विशवास पुलिस ने दिलाया है।  अंत में परिजनों ने लाश लेकर जव्हार बाग़ स्मशान भूमि अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर ठाणे का व्यापारी समाज काफी नाराज दिखाई दिया है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से “डिजिटल सर्विस आउटलेट” का शुभारंभ 

Aman Samachar

छठपूजा के बाद शिवशांति प्रतिष्ठान ने रायलादेवी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान 

Aman Samachar

प्रभाग क्रमांक 11 की सडकों की मरम्मत व नालों की सफाई का शुभारम्भ 

Aman Samachar

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

Aman Samachar

सावरोली में महानगर गैस लिमिटेड का सिटी गेट स्टेशन शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!