

ठाणे ( यूनिस खान ) स्पोर्टिंग क्लब्स कमिटी ठाणे के आयोजन तथा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की चयन ट्रायल के लिए आयोजित ‘शताब्दी कप’ इंटर-क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में मांडवी मुस्लिम स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मांडवी मुस्लिम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर स्पोर्टिंग क्लब कमिटी ठाणे को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

