Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चार वर्षों में 39 हजार परिवारों तक पहुंची महानगर गैस सुविधा

14 सोसायटियों के लंबित गैस कनेक्शन का रास्ता साफ – संजय केळकर

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे शहर में पिछले चार वर्षों के दौरान 39 हजार से अधिक परिवारों तक महानगर गैस के कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। वहीं, तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण लंबित 14 सोसायटियों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का रास्ता भी साफ हो गया है। इन सभी लंबित कार्यों को आगामी 15 दिसंबर तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। यह जानकारी विधायक संजय केळकर ने दी।
         घरेलू गैस की कमी के कारण गृहिणियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विधायक संजय केळकर ने महानगर गैस और ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पिछले चार वर्षों में शहर के 39 हजार से अधिक परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने में सफलता हासिल की है। हालांकि, शहर की कई इमारतों में अब भी महानगर गैस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के चलते करीब 14 स्थानों पर गैस कनेक्शन का काम लंबित था। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक संजय केळकर ने शुक्रवार को महानगर गैस के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में संबंधित क्षेत्रों के रहिवासी प्रतिनिधियों, महानगरपालिका अधिकारियों और गैस कनेक्शन का काम करने वाले ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था। प्रत्येक स्थान की समस्याओं को समझते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
        बैठक में पुलिस वसाहत की इमारतों में भी महानगर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा हुई। इसके अलावा सावरकरनगर क्षेत्र में म्हाडा की एक-दूसरे से सटी इमारतों में अब तक गैस कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या पर भी संबंधित रहिवासी प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इन कार्यों को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है। विधायक संजय केळकर ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में महानगर गैस की सुविधा पहुंचाने के लिए नियोजन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल गैस कनेक्शन के काम तय करके रुकने के बजाय, प्रत्येक इमारत तक वास्तव में यह सुविधा पहुंच रही है या नहीं, इसकी नियमित निगरानी और फॉलोअप किया जाएगा। इस बैठक में नगरसेवक सुरेश कांबळे, पूर्व महापौर मनोहर गाढवे, विशाल वाघ, निलेश कोळी सहित महानगर गैस के अधिकारी और संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत , भाजपा को लगा झटका

Aman Samachar

 मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डोनेट किए रेनकोट

Aman Samachar

आपातकालीन स्थिति में गरीब मरीजों को मदद मिलनी चाहिए – रईस शेख

Aman Samachar

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar

ठाणे विधानसभा उत्तर भारतीय संगठन प्रमुख पूजा पांडे की नियुक्ति निरस्त

Aman Samachar

के विला राबोडी के नाले के चौड़ा करने में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की विधायक ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!