Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी तालुका के 34 गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्यवाही करें – कपिल पाटिल

ठाणे [ युनिस खान ]  स्टेम प्राधिकरण के माध्यम से भिवंडी तालुका के 34 गांवों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निरीक्षण करने का का निर्देश पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने आज संबंधित अधिकारीयों को दिया है।
भिवंडी तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में 34 गांवों की पानी की समस्या के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री पाटिल ने की। उन्होंने उक्त गाँवों में पानी की आपूर्ति के लिए उपाय योजना बनाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैदेही रानाडे, उप जिलाधिकारी गोपीनाथ ठोंबरे , जिला योजना अधिकारी सुनील जाधव, ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, स्टेम प्राधिकरण के के महाप्रबंधक संकेत घराट एवं 34 गांवों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री पाटिल ने कहा कि स्टेम जलापूर्ति योजना शुरू होने के बाद से इसका विस्तार नहीं हुआ है। आज भी भिवंडी तालुका के 34 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रयाप्त नहीं है।  यह योजना केवल 11 एमएलडी पानी उपलब्ध करा रही है जबकि 34 गांवों के लिए 41 एमएलडी पानी अरक्षित है। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से इन गांवों में पानी की गंभीर किल्लत हो गई है और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांवों में पानी की पहुंच नहीं है और कुछ गांवों में अपर्याप्त पानी की आपूर्ति है। स्टेम परियोजना के महाप्रबंधक इन गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अगले आठ दिनों में निरीक्षण कर उपाय करें।
स्टेम परियोजना में 34 गांवों में अपर्याप्त जलापूर्ति के बावजूद, पानी बिल का भुगतान अधिक है।  साथ ही बकाया पर ब्याज भी वसूला गया है। इस ब्याज पर छूट के लिए विचार किया जाना चाहिए।  ठाणे जिला परिषद गांव में पानी पहुंचने के बाद आंतरिक वितरण की व्यवस्था करे।  उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जलजीवन मिशन से इस परियोजना के लिए धन उपलब्ध कराया जा सकता है। स्टेम कंपनी के महाप्रबंधक घरत ने कहा कि इन गांवों में सीधे पानी उपलब्ध कराकर जलापूर्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।  इस दौरान विभिन्न गांवों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने पानी की उपलब्धता को लेकर मुद्दा उठाया।

संबंधित पोस्ट

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने ट्रायकॉग और सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के साथ मिलकर एआई की मदद से हाइपरटेंशन एवं ईसीजी की देश में पहली बार परीक्षण की शुरुआत की

Aman Samachar

मेडिका पश्चिम बंगाल में युस्टेशियन बैलून कैथेटराइजेशन में अग्रणी

Aman Samachar

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित नानी बाई रो मायरो के आयोजन के लिए बैठकों का दौर शुरू 

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली टनल निर्माण के प्रदूषण से राहत मिलने पर मुल्लाबाग के निवासियों ने व्यक्त किया आभार     

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!