Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राही मासूम रज़ा प्रेम, एकता और राष्ट्रीय सद्भाव के प्रबल समर्थक

ठाणे ( यूनिस खान )  प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार डॉ.राही मासूम रज़ा की जन्मशताब्दी समारोह के सिलसिले में 18 नवंबर 2026 को उर्दू कबीला, भिवंडी और माटी पब्लिक ट्रस्ट,मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में होटल बारादरी के असेंबली हॉल में एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन-ए-इस्लाम, मुंबई के अध्यक्ष पद्मश्री ज़हीर क़ाज़ी ने की। देशभर में आयोजित होने वाले सौ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह भिवंडी का नौवाँ कार्यक्रम था।
          अपने अध्यक्षीय संबोधन में ज़हीर क़ाज़ी ने राही मासूम रज़ा की साहित्यिक सेवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी जन्मशताब्दी समारोह के आयोजन में भिवंडी ने विशेष स्थान हासिल किया है। माटी पब्लिक ट्रस्ट के संयोजक आसिफ आज़मी ने राही साहब को सच्चा भारतीय तथा प्रेम और एकता का पैरोकार बताया, जबकि मुहम्मद रफ़ी अंसारी ने उनकी भाषा पर असाधारण पकड़ और साहित्यिक प्रतिभा का उल्लेख किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपसंपादक वजीउद्दीन ने उनकी रचनाओं को देशभक्ति का प्रतिबिंब बताया। गजानंद शर्मा ने राही साहब की भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।कस्टम्स कमिश्नर मुहम्मद असलम हसन ने उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आधा गाँव’,णटीवी धारावाहिक ‘नीम का पेड़’ और ‘महाभारत’ के संवादों का उल्लेख किया। वहीं एडवोकेट यासीन मोमिन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उनके शैक्षणिक एवं साहित्यिक जुड़ाव को रेखांकित किया।
           कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र कुरआन पाक पाठ से हुआ। इंजीनियर दुर्राज कामनकर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुजीब मोमिन ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन इंजीनियर अकरम अंसारी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में उर्दू कबीला के सदस्यों के साथ डॉ.अब्दुल हफीज अंसारी और अब्दुल हसीब जामेई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत निर्माणों को बिजली की आपूर्ति न की जाय _ सौरभ राव

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

पुलिस अधिकारी को धमकी देना पड़ा भारी, तथाकथित राकांपा नेता गिरफ्तार

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘ड्रग्स की लत की हांडी’ फोड़ी

Aman Samachar

जिले को कोरोना मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर सहयोग करें –  सुषमा लोने 

Aman Samachar
error: Content is protected !!