Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तीन दिन में 250 बिजली चोरी के मामले उजागर, 6.27 करोड़ की चोरी पकड़ी

दोषियों पर जुर्माने के साथ जेल की कार्रवाई

ठाणे ( यूनिस खान ) महाराष्ट्र में महावितरण के सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग ने महज तीन दिनों में बिजली चोरी के 250 मामले उजागर किए हैं। इस कार्रवाई में 6 करोड़ 27 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। राज्य के कोकण, पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें कोकण में 53, पुणे में 73, छत्रपति संभाजीनगर में 56 और नागपुर में 68 मामले सामने आए।
         इनमें से 240 उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 तथा दो मामलों में धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है। संबंधित उपभोक्ताओं को बिजली चोरी का बिल जारी किया गया है। निर्धारित समय में राशि और जुर्माना नहीं भरने पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। बिजली चोरी के दोषियों को जुर्माने के साथ तीन साल तक की जेल हो सकती है। महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र और कार्यकारी निदेशक अपर्णा गीते ने नागरिकों से अधिकृत बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

वैज्ञानिकों के पहले राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar

धार्मिक विवाद पैदा करने के लिए भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी बिल जमा करने की अभय योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी 

Aman Samachar

15 वर्षीय लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास

Aman Samachar
error: Content is protected !!