Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे मनपा स्थायी समिति में नए चेहरों को मौका, कई दिग्गजों का पत्ता कटा

एकनाथ शिंदे की रणनीति की चर्चा, महायुति के 12 सदस्य

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे महानगरपालिका की स्थायी समिति के 16 सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अनुभवी और प्रभावशाली नगरसेवकों के बजाय नए चेहरों को मौका देकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। स्थायी समिति में जगह मिलने की उम्मीद लगाए बैठे कई वरिष्ठ नगरसेवकों को इस बार निराशा हाथ लगी है।
         पिछले दस महीनों से स्थायी समिति सहित विभिन्न विषय समितियों की नियुक्तियां लंबित थीं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को हुई महासभा में 16 सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। शिंदे गुट की ओर से दिलीप बारटक्के, राजेश मोरे, पवन कदम, बाबाजी पाटील, महेश सालवी, संध्या मोरे, प्रमिला केणी, विक्रांत तांडेल और आदेश भगत को चुना गया है। भाजपा से कमल चौधरी, भरत चव्हाण और मृणाल पेंडसे को मौका मिला है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) से यासीन कुरैशी ,पल्लवी जगताप, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) से सुहास देसाई तथा एमआईएम से शोएब डोंगरे स्थायी समिति के सदस्य बने हैं।
      स्थायी समिति में शिंदे गुट के नौ और भाजपा के तीन सदस्य होने से महायुति का कुल संख्याबल 12 हो गया है। हालांकि, इस नियुक्ति में वरिष्ठ और अनुभवी नगरसेवकों को जगह नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें स्थायी समिति के सभापति पद के चुनाव पर टिकी हैं। दस महीने के इंतजार के बाद समिति का गठन तो हो गया है, लेकिन सभापति पद पर किसे मौका मिलता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

संबंधित पोस्ट

मिशलिन ने भारत में फ्युल की सबसे ज्‍यादा बचत करने वाले कॉमर्शियल व्‍हीकल टायर लांच किए 

Aman Samachar

शहर की सडकों को स्वच्छ व खड्डा मुक्त करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar

बिजली का करेंट लगने से नाबालिग लडके की हुई मृत्यु

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

Aman Samachar

राकांपा के निःशुल्क पहचान पत्र वितरण शिविर में 973 लोगों ने किया आवेदन 

Aman Samachar

नये भवन के माध्यम से जनोन्मुखी एवं कल्याणकारी कार्य किए जाएं – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!