Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 52 पुलिसकर्मियों और 27 ट्रैफिक वार्डनों का तबादला

तीन पुलिस अधिकारियों को भी हटाया गया

ठाणे ( यूनिस खान ) मुंब्रा ट्रैफिक शाखा के एक ट्रैफिक वार्डन को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद ठाणे पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर तीन पुलिस अधिकारियों सहित 52 पुलिसकर्मियों और 27 ट्रैफिक वार्डनों के तबादले किए गए हैं।
        जानकारी के अनुसार, मुंब्रा ट्रैफिक यूनिट में कार्यरत एक वार्डन के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद यातायात शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यापक स्तर पर तबादलों के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष में भेजा गया है। वहीं, 52 पुलिस कर्मचारियों और हवलदारों को उनके मौजूदा कार्यस्थल से हटाकर पुलिस आयुक्तालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा मुंब्रा ट्रैफिक यूनिट में कार्यरत 27 ट्रैफिक वार्डनों का भी तबादला किया गया है। एक साथ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक वार्डनों के स्तर पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से ठाणे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

संबंधित पोस्ट

ट्रक से 10 टन लोहे की सरिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आजादी का अमृत महोत्सव-आइकॉनिक वीक मनाया

Aman Samachar

श्याम मेटैलिक्‍स ने सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स के लॉन्च के साथ अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति को मजबूत किया 

Aman Samachar

भिवंडी में कम से कम 50 हजार ग्राहकों को विशेष ऋण माफी योजना का मिलेगा लाभ

Aman Samachar

एफएडीए का “ऑटो समिट 2023 – फिट ऐंड फ्यूचर रेडी” का 12वां संस्करण संपन्न

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!