Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

26 नवंबर को ठाणे में संविधान प्रेमियों की गौरव रैली 

ठाणे ( यूनिस खान ) भारतीय संविधान के प्रति जनजागृति फैलाने और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 26 नवंबर को ठाणे में संविधान गौरव रैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 4 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन से कोर्टनाका स्थित संविधान चौक तक यह रैली निकाली जाएगी। शिव, फुले, शाहू, आंबेडकर संविधान गौरव समिति के मुख्य संयोजक नानासाहेब इंदिसे ने पत्रकार परिषद में इसकी जानकारी दी।
          रैली की शुरुआत ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा से होगी। रैली में भारतीय संविधान की प्रतिकृति भी शामिल की जाएगी। कोर्टनाका स्थित संविधान चौक पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ रैली का समापन होगा। ठाणे शहर के शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर विचारधारा को मानने वाले नागरिकों की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया है। आयोजकों का कहना है कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की मूल भावना का प्रतीक है। लोकतंत्र को मजबूत और अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान के प्रति जागरूकता आवश्यक है।
           नानासाहेब इंदिसे ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति जनजागृति फैलाना है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा करता है। संविधान को लेकर समाज में चल रही विभिन्न चर्चाओं के बीच यह संदेश लोगों तक पहुंचाना जरूरी है कि संविधान ही नागरिकों का रक्षक है।vउन्होंने शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर विचारधारा में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 26 नवंबर को शाम 4 बजे ठाणे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की। इस अवसर पर भास्कर वाघमारे, राजाभाऊ चव्हाण, जे. जी. यादव, संजय भालेराव, प्रफुल वाघोले, प्रल्हाद मगरे और प्रमोद इंगले ने भी संविधान प्रेमियों से रैली में उत्साहपूर्वक सहभागी होने का आह्वान किया।

संबंधित पोस्ट

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

Aman Samachar

पश्चिम बंगाल में 75 फीसदी कैंसर के मामले तंबाकू की वजह से  

Aman Samachar

छठ पूजा उत्सव के लिए रायलादेवी, उपवन और मासुंदा तालाबों पर विशेष व्यवस्था

Aman Samachar

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

विवेकानंद महाविद्यालय के स्मारक पर शहीदों सलामी , विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण अनिवार्य करने की केंद्र सरकार से मांग

Aman Samachar

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

Aman Samachar
error: Content is protected !!