Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बढ़ते अपराध पर सुप्रिया सुले का सरकार पर निशाना

ठाणे ( यूनिस खान ) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है। रविवार को ठाणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपराध की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेने और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड से जुड़े राम पूर्णेकर ने सुप्रिया सुले से मुलाकात की। सुले ने कहा कि राम पूर्णेकर अपने परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। सुले ने विधायक जितेंद्र आव्हाड से आगामी विधानसभा अधिवेशन में इस मुद्दे को उठाने का आग्रह भी किया।
          सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पहले भी पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। उनका कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस की कार्रवाई में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। आगामी शीतकालीन अधिवेशन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर बोलते हुए सुले ने कहा कि प्रभावित किसानों और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र में नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करती हैं और प्रशासन के संपर्क में रहती हैं।
      परिसीमन विधेयक को लेकर चल रही चर्चाओं पर सुले ने स्पष्ट किया कि विधेयक अभी उनकी पार्टी के पास नहीं आया है। विधेयक प्राप्त होने के बाद पार्टी उसकी समीक्षा कर अपना रुख स्पष्ट करेगी। सुप्रिया सुले ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर उनकी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

Aman Samachar

नायलॉन व कांच कोटिंग रस्सियों पर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में प्रतिबंध – पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar

नवी मुंबई के रेलवे स्टेशन पर कोविड टीकाकरण के विशेष केंद्र शुरू

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!