Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

भिवंडी [ युनिस खान ] यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी,नासिक के तत्वावधान में रईस अभ्यास केंद्र भिवंडी (35254) को अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस साल यूनिवर्सिटी ने रईस हाईस्कूल एन्ड जूनियर कालेज स्टडी सेन्टर  को एम ए उर्दू पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दी है। एम ए प्रथम वर्ष के पहले बैच में 112 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। एम.ए. उर्दू काउंसिलिंग क्लास का उद्घाटन समारोह उर्दू बसेरा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कोकन मुस्लिमएजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तलहा फकीह ने की।
           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वामन गोविंद राव नाखले, (रिजनल डायरेक्टर,मुंबई क्षेत्र),जबकी विशेष अतिथि के रूप में तुलसी राम सोनावने (असिस्टेंट  रजिस्ट्रार, मुंबई क्षेत्र), सोहेल फकीह (सचिव, केएमई सोसाइटी), रईस हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के चेयरमैन  एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रिंसिपल जिया उर-रहमान अंसारी और स्कूल कमेटी के सदस्य इरफान बर्डी मौजूद थे। स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया तथा सेंटर की विशेषताओं का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष तल्हा फकीह ने विशिष्ट अतिथियों  डॉ. वामन नाखले और तुलसी राम सोनावणे को शॉल,प्रशंसा पत्र  एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके पूर्ण सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय कार्यालय के दोनो विशिष्ट अतिथियों ने रईस अभ्यास केंद्र के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। केएमई सोसायटी के सचिव सोहेल फकीह,चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन मोमिन, प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी,आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया और छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एम ए उर्दू कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। सूत्र संचालन शमीम इक़बाल मोमिन और सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू ने आभार प्रदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक सहित 6 आईबीए पुरस्कार – 2022 प्राप्त किये

Aman Samachar

मालेगांव से मुंबई के गोवंडी , मानखुर्द में बिक्री के लिए लाया जा रहा गोमांस जब्त 

Aman Samachar

टीजेएसबी बैंक ने 20, 000 करोड़ रूपये का कारोबार कर 155 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया 

Aman Samachar

आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले हमारे दुश्मन – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!