Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नागदा में निषाद समाज का दीपावली मिलन सम्मलेन में दिखी एकता

समाज की एकता और अधिकारों के लिए संगठित रहने का आह्वान

ठाणे ( यूनिस खान ) निषाद वंशीय मल्लाह विकास समिति के तत्वावधान में शिव दुर्गा मंदिर, दुर्गापुरा, नागदा एमपी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। समारोह में निषाद समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ पार्षद छोटेलाल मल्लाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
         समारोह में नागदा-खाचरौद के विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुंबई-ठाणे से पहुंचे गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद, ग्रेसिम एबीवीपी विद्यालय की शिक्षिका किरण दुबे तथा समाज के वरिष्ठ सदस्य केवलराम साहनी मंचासीन रहे। गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने अपने संबोधन में समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। समाज को अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक छोटेलाल मल्लाह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि निषाद समाज हमेशा देश के प्रति समर्पित रहा है। समाज को एकजुट रखना और सभी लोगों को साथ लेकर चलना भी देशसेवा का ही एक रूप है। उन्होंने स्वयं को जनसेवक बताते हुए कहा कि वे समाज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
       समारोह को सफल बनाने में रामाशंकर साहनी, देवेंद्र साहनी, महेंद्र निषाद, बाबूराम निषाद, झामलाल साहनी, अयोध्या प्रसाद निषाद, नगीनालाल, उत्तम साहनी, ईश्वर प्रसाद साहनी, नारायण चौधरी, सुनील मल्लाह, रवि माझी, राजेश साहनी, सूरजभान साहनी, नगदू प्रसाद, गजेंद्र साहनी, जितेंद्र चौधरी, ब्रजेश साहनी, सुनील चौधरी, आनंद चौधरी, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश, गणेश प्रसाद और रामप्यारे साहनी सहित समाज के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत करना रहा।

संबंधित पोस्ट

बर्ड फ्लू के बारे में जिला प्रशासन सतर्क ,अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई – जिलाधिकारी

Aman Samachar

 भिवंडी में 200 बेड का महिला व बाल आरोग्य केंद्र शुरू करने की मिली हरी झंडी 

Aman Samachar

कावेसर तालाब के उद्यान के सौंदर्यीकरण का सांसद ने किया भूमिपूजन

Aman Samachar

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न पुरस्कार करोड़ों जनता का सम्मान – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट ने किया पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियों का उद्घाटन

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar
error: Content is protected !!