Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में 24 से 26 नवंबर तक ‘संविधान महोत्सव 2026’ का आयोजन 

ठाणे ( यूनिस खान ) भारतीय संविधान के गौरव, संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ठाणे महानगरपालिका की ओर से 24 से 26 नवंबर तक गावदेवी मैदान में ‘संविधान महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया है। महापौर शर्मिला रोहित पिंपळोलकर की संकल्पना से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में संविधान विषयक भव्य रंगोली प्रदर्शनी, चित्रकला, वक्तृत्व और पथनाट्य प्रतियोगिताओं के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
           महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय के मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना, विद्यार्थियों को संविधान से परिचित कराना तथा लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता मजबूत करना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 9 बजे गावदेवी मैदान में संविधान विषयक रंगोली प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। शाम 6 से रात 9 बजे तक लोकशाहीर नंदेश विठ्ठल उमप प्रस्तुत ‘कोहिनूर भारताचा’ कार्यक्रम के माध्यम से महापुरुषों की प्रेरणादायी जीवनगाथा संगीतमय रूप में प्रस्तुत की जाएगी। बुधवार, 25 नवंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक प्रसिद्ध गायक आनंद शिंदे प्रस्तुत ‘संविधान भारताचे’ विशेष संगीतमय कार्यक्रम होगा।
         गुरुवार, 26 नवंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक शिवशाहीर पद्मविभूषण बाबासाहेब पुरंदरे और वरिष्ठ संगीतकार पं. हृदयनाथ मंगेशकर की प्रेरणा से साकार ‘शिवकल्याण राजा’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 26 नवंबर को संविधान महोत्सव के मुख्य समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन, मान्यवरों का सम्मान तथा चित्रकला, वक्तृत्व और पथनाट्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शिंदे संविधान भित्तिचित्र का भी अवलोकन करेंगे। समारोह में मंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रताप बाबूराव सरनाईक तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
          महापौर शर्मिला रोहित पिंपळोलकर की संकल्पना और अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे, सांसद नरेश गणपत म्हस्के, विधायक संजय केळकर, जितेंद्र आव्हाड, राजेश मोरे, निरंजन डावखरे, रविंद्र फाटक, माधवी संजय नाईक, उपमहापौर कृष्णा पाटील, सभागृह नेता हणमंत जगदाळे, विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठाण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव भी समारोह में शामिल होंगे।

संबंधित पोस्ट

गड्ढों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू करने की भाजपा ने की मांग

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

Aman Samachar

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

भिवंडी की गोदाम से 10 .50 लाख रुपये का सफ़ेद मिटटी का तेल जब्त , 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

नाले का कचरे साफ नहीं करने वाले ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

विद्यार्थियों को सीधे स्कूल में मिलेंगे एसटी पास – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar
error: Content is protected !!