Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

ठाणे ( यूनिस खान ) तिथि अनुसार वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, ठाणे द्वारा ब्रह्मांड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकि प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।
        इस अवसर पर ठाणे के क्षत्रिय समाज बंधुओं ने एकत्रित होकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मरक्षा के आदर्शों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संस्था के संस्थापक एड. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, भगवंत सिंह, विजय सिंह, मृत्युंजय शाही, प्रदीप सिंह, युवा समिति के रंजीत सिंह, महेश सिंह, रजनीश सिंह तथा एड. शिक्षा संस्कार सहित ठाणे के अनेक क्षत्रिय समाज बंधु उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

पेट्रोल डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शहर की विविध पेट्रोल पम्पों पर कांग्रेस ने आन्दोलन कर दर वृद्धि वापस लेने की मांग की 

Aman Samachar

पीएनबी ने डिजिटल उपायों का शुभारम्भ कर सतर्कता प्रबंधन को किया सुदृढ़

Aman Samachar

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

मनपा के आवाहन को नागरिकों के मिले समर्थन के कारण दिवाली में वायु व ध्वनि प्रदुषण में वृद्धि नहीं 

Aman Samachar

ठाणे शहर में भगवान परशुराम का स्मारक बनाने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!