Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
फोटो गैलरीमहाराष्ट्र

संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ एकजुट हो – साजिद खान पठान 

ठाणे ( यूनिस खान ) महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से राज्यभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संभागों में विशेष संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोंकण विभागीय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक साजिद खान पठान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसे के पीछे नहीं बराबरी में खडे रहेंगे. उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम किया जाएगा.
       उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के साथ विचार-विमर्श करना और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। इन बैठकों में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अहमद खान तथा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक साजिद खान पठाण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
        विधायक साजिद पठान ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजतक कांग्रेस के साथ मुसलमानो की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है. आज देश में साम्प्रदायिक शक्तियां सत्ता में हैं. आज संविधान बदलने और स्वायत्त संस्थाओं पर दबाव बढ़ गया जिससे लोकतंत्र खतरे में है. लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी लड़ रहे हैं. इसलिए हम सभ की जिम्मेदारी है कि उनके साथ पूरी तरह साथ दें. उन्होंने संविधान बचाओ रैलियों में बड़ी संख्या में होकर सफल बनाने का आह्वान किया. पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी प्रयास कर रहे हैं. यह जानकारी प्रदेश समन्वयक इसहाक शेख इनामदार ने दी है.

संबंधित पोस्ट

महिला दिवस पर अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने मनपा मुख्यालय में किया आन्दोलन

Aman Samachar

दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने पर मुंब्रा में दो दिनों से अनशन 

Aman Samachar

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

  आयुष्मान योजना सभी बीमारियों के लिए उपलब्ध कराई जाए संगम डोंगरे की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!