Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत

रेतीबंदर रोड पर कंटेनर और स्कूटी में टक्कर , हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार
ठाणे ( यूनिस खान ) मुंब्रा-ठाणे मार्ग पर रेतीबंदर रोड पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मुंब्रा से ठाणे की ओर जा रहे एक कंटेनर और सुजुकी दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक कंटेनर के नीचे फंस गए। अग्निशमन दल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की रात करीब 11:42 बजे हादसे की सूचना मिली। रेतीबंदर रोड पर कंटेनर क्रमांक MH 46 AE 2416 और सुजुकी बर्गमैन 125 दोपहिया वाहन क्रमांक MH 04 MM 2291 के बीच दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद दोपहिया सवार दोनों युवक कंटेनर के नीचे फंस गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंब्रा पुलिस, यातायात पुलिस और ठाणे अग्निशमन दल के जवान एक रेस्क्यू वाहन तथा एक फायर वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन दल के जवानों ने कंटेनर के नीचे फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उन्हें एंबुलेंस से छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में उपचार के लिए ले जाया  गया।
        हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अरिस असलम कुरैशी (18), निवासी जावेद कॉम्प्लेक्स, देवरी पाड़ा, मुंब्रा और इरफान अहमद अंसारी (18), निवासी सहारा चाल, रजा मस्जिद के पास, देवरी पाड़ा, मुंब्रा के रूप में हुई है। हादसे के कारण मुंब्रा-ठाणे मार्ग पर कुछ समय तक यातायात धीमी गति से चलता रहा। मामले की आगे की जांच मुंब्रा पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश में जुटी है।

संबंधित पोस्ट

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar

स्कूल बस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar

Aman Samachar

भिवंडी में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या फिर डराने लगी 

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश से आये ग्राम प्रधान का गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने किया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!