Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिजाऊ के शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा मॉडल की उद्योग मंत्री उदय सामंत ने की सराहना

सरकार को जिजाऊ के इन उपक्रमों से प्रेरणा लेकर व्यापक स्तर पर लागू करने की जरुरत – उदय सामंत
 ठाणे ( यूनिस खान ) महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री तथा रत्नागिरी जिले के पालकमंत्री उदय सामंत ने शहापुर और झडपोली का दौरा कर जिजाऊ शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक उपक्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक निलेश भगवान सांबरे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की उन्होंने विशेष सराहना की।
     जिजाऊ अस्पताल का दौरा करते समय मंत्री उदय सामंत ने देखा कि डॉक्टर मरीजों के साथ बेहद आत्मीयता और सकारात्मक तरीके से संवाद कर रहे हैं। डॉक्टरों का मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार और अपनत्व के साथ उनकी देखभाल मरीजों को मानसिक संबल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के इस सकारात्मक व्यवहार से मरीजों के स्वस्थ होने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कई बार इस तरह की आत्मीयता से मरीज आधा यानी 50 प्रतिशत तक बेहतर महसूस करने लगता है।
      इसके बाद उन्होंने जिजाऊ स्कूल का दौरा किया। यहां विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ और उनके आत्मविश्वास को देखकर मंत्री ने विद्यार्थियों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अंग्रेजी में बेहतर संवाद करने की क्षमता प्रदान करने वाला जिजाऊ का शैक्षणिक मॉडल निश्चित रूप से अध्ययन करने योग्य है। मंत्री उदय सामंत ने कहा कि सरकार को भी जिजाऊ के इस शैक्षणिक मॉडल से प्रेरणा लेकर ऐसे उपक्रमों को व्यापक स्तर पर लागू करने और उनके विकास के लिए सकारात्मक विचार करना चाहिए।
      जिजाऊ संस्था के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों के आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था का प्रयास केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवाभाव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मरीजों के प्रति आत्मीयता का समन्वय स्थापित करना भी है।
       संस्था के संस्थापक निलेश सांबरे की संकल्पना और मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से जारी इन कार्यों का राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री द्वारा प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सराहना करना संस्था के सामाजिक योगदान की महत्वपूर्ण पहचान है।
      राजमाता जिजाऊ, छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लेकर सक्षम कोकण के निर्माण का संकल्प जिजाऊ संस्था निरंतर आगे बढ़ा रही है।

संबंधित पोस्ट

इंश्योरेंस देखो ने फरहान अख्तर को नया ब्रैंड एंबेसेडर बनाया, नया विज्ञापन अभियान किया लॉन्च

Aman Samachar

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित नानी बाई रो मायरो के आयोजन के लिए बैठकों का दौर शुरू 

Aman Samachar

 यूक्रेन में फंसा भिवंडी का मेडिकल छात्र , परिजनों में सुरक्षा की भारी चिंता

Aman Samachar

 कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता में जिले की सभी ग्राम पंचायतें शामिल हों  – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

आरोग्य अधिकारी,कर्मचारी के कार्य सराहनीय-महापौर प्रतिभा पाटील

Aman Samachar

कंज्यूमर एप्लायंस प्रोडक्ट्स रेंज में “मेक इन इंडिया” तैयार करने के लिए डिक्सन टेक्‍नोलॉजीज के साथ समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!