Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

भिवंडी [ एम हुसेन ] मनपा में आज भारतरत्न डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर वंजारपट्टी नाका स्थित उडान पुल का नामकरण उनके नाम कर नामफलक का महापौर श्रीमती प्रतिभा विलास पाटील के हाथो अनावरण किया गया।मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में  महापौर श्रीमती पाटील ने डॉक्टर कलाम के फोटो पर पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया। इस अवसर पर  मनपा आयुक्त डॉक्टर पंकज आशिया, विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे, नगरसेवक मालिक मोमिन, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, मुख्यालय उपायुक्त डॉक्टर दीपक सावंत ,शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, बांधकाम लेखापरीक्षक काशिनाथ तायडे , मुख्य लेखापरीक्षक श्रीकांत अनारसे, कर मूल्यांकन विभाग उपायुक्त मारुती गायकवाड, प्रभाग समिति क्रमांक 1 के  सहायक आयुक्त दिलीप खाने, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले आदि उपस्थित थे। इस मुख्य कार्यक्रम के बाद  वंजारपट्टी नाका स्थित उड्डाणपुल का भारतरत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नामफलक अनावरण समारोह महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटील के हाथो संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मनपा आयुक्त डॉक्टर आशिया , विरोधी पक्षनेता यशवंत टावरे, नगर सेवक मोमिन, अतिरिक्त आयुक्त दिवटे, मुख्यालय उपायुक्त सावंत, अभियंता गायकवाड ,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित  थे।

संबंधित पोस्ट

वसई विरार मनपा से 29 गाँव अलग करने संबंधी सुझाव व आपत्ति 25 नवम्बर तक आमंत्रित 

Aman Samachar

85 हजार रूपये के नकली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

मातृ एवं शिशु केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पूर्णकालिक उपस्थिति अनिवार्य – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

Aman Samachar

रोटरी क्लब भिवंडी सेंट्रल ने किया डॉक्टरों एवं सीए को सम्मानित

Aman Samachar

अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर उच्चतम स्तर की देखभाल को प्राथमिकता दें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!