Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शील पत्रीपुल गार्डर लांचिंग के लिए 21 व 22 नवम्बर को मध्य रेल का मेगा ब्लाक ,  कल्याण – डोंबिवली के मध्य उपनगरीय रेल सेवा होगी बंद 

ठाणे [ युनिस खान ] शील पत्रीपुल गर्डर लगाने के लिए 21 व 22 नवम्बर को कल्याण से  डोंबिवली रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे  ओर से मेगाब्लक रहेगा। मेगाब्लक के  दौरान यात्रियों को परेशानी न  इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था का सांसद डा. श्रीकांत शिंदे ने जायजा लिया। उन्होंने दो रेलवे स्टेशन  दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त  बस चलाने का निर्देश दिया है।

               जिलाधिकारी कार्यालय के समिति सभागृह में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,कल्याण डोंबिवली की महापौर विनीता राणे ,महाराष्ट्र राज्य मार्ग  विकास महामंडल संचालक राधेश्याम मोपलवार ,सह संचालक चंद्रकांत पुलकुंडवार ,यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील ,रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी , ठाणे मनपा अधिकारी ,कल्याण डोंबिवली मनपा के वरिष्ठ   अधिकारी  संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कल्याण शील पत्रीपुल 21 व 22 नवम्बर को गार्डर का लांचिंग किया जाने वाला है। पुल का काम दिसंबर के अंत तक पूरा होने वाला है। पुल का पूरा होते ही वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। यह जानकारी डा. शिंदे ने दिया है। कल्याण पूर्व व कल्याण पश्चिम को जोड़ने वाला व  शील – कल्याण – भिवंडी मार्ग यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पत्रीपुल रेलवे ओवर ब्रिज का काम   अंतिम चरण में है।  पुल के गार्डर लांचिंग के लिए 21 व 22 नवम्बर 2020 को प्रत्येक दिन 4 घंटे मेगाब्लक माँगा गया था। पिछले दिनों डा. शिंदे  ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ बैठक किया था। जिसमें 21 व 22 नवम्बर को गार्डर लांचिंग के लिए दोनों दिन 4 घंटे का पहला मेगा ब्लाक व 27 व 28 नवम्बर को रात के समय 3 घंटे का मेगा ब्लाक को मध्य रेल प्रशासन ने मंजूर किया। मुंबई से डोंबिवली व कल्याण से कर्जत कसारा रेल मार्ग पर रेल सेवा पूर्ववत शुरू रहेगी। केवल कल्याण से डोंबिवली के बीच मेगा ब्लाक रहेगा।  इस कार्य के चलते 250 लोकल   रेल सेवा रद्द की जा रही है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। कल्याण से डोंबिवली , डोंबिवली से कल्याण मार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ठाणे , नवी मुंबई ,कल्याण डोंबिवली मनपा परिवहन सेवा की अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एसटी महामंडल की ओर से अतिरिक्त बस चलाने के अलावा महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल की ओर निजी वाहन उपलब्ध कराया जाने वाला है। दोनों दी सुबह 10 से 2 बजे के दौरान मेगा ब्लाक रहेगा। नागरिकों कल्याण व विट्ठलवाडी बस डिपो से बस की सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।  जिलाधिकारी नार्वेकर ने सभी संबंधित विभागों से बस सेवा उपलब्ध  कराने का नियोजन करने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

जल शपथ लेकर आज से जिला परिषद का जल दिवस जनजागरण सप्ताह शुरू 

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया निषेध

Aman Samachar

मुंबई के पल्लाडियन पार्टनर्स ने 30 दिनों में ओशिवारा डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 1 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक जगह बेची

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने लॉंच किया नया दीवाली कैंपेन #शानदार दीवाली

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!