Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राशन कार्ड पर मिलने वाली दाल कार्डधारकों को दिलाने व काला बाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना लाक डाउन से उत्पन्न संकट में राहत देने के लिए सरकार ने राशनिंग दुकानों के माध्यम से अतिरिक्त राशन के साथ दाल देने की शुरुआत किया है।  कार्डधारकों को दाल न देकर काला बाजारी किये जाने की नागरिकों की ओर से शिकायत आ रही है   लोगों  मांग है कि राशनिंग विभाग के उपनियंत्रक व राशनिंग अधिकारी जांचकर शीघ्र कार्रवाई करें .

               वागले इस्टेट के किसन नगर इलाके की राशनिंग दूकान क्रमांक 211 ,66  व 108  3 दुकानों का चालकों ने 2 माह में कार्ड धारकों को दाल दिया है .पांच माह से दाल न देकर काला बाजारी कर रहे हैं .इलाके के राशन कार्ड धारकों ने मांग किया है कि राशनिंग विभाग के अधिकारी तत्काल दाल   उपलब्ध कराएं . लोगों का कहना है कि कुछ दुकानों पर समय से राशन वितरित किया जाता है जिससे कार्ड धारकों को राशन मिल जाता है . वहीँ कुछ   दूकान चालक राशन वितरण आखिरी समय में करते हैं जिससे बहुत लोग राशन से वंचित रह जाते हैं .   सरकार कार्ड धारकों को राशन मुहैया कराने का काम कर  रही है जिससे गरीब नागरिकों को राहत मिल सके . लेकिन कुछ दूकान चालक दाल न नहीं देकर खुले बाजार में काला बाजारी कर रहे है .राशनिंग विभाग तत्काल कार्ड धारकों को दाल व राशन दिलाने के साथ ही उनको मिलने वाले कोटे की जांच करे जिससे पता चले की कार्ड धारकों को दिया जाने वाला राशन उन्हें मिल रहा है या खुले बाजार में काला बाजारी हो रही है .

संबंधित पोस्ट

हिन्दू मुस्लिम बहनों ने विधायक जितेन्द्र आव्हाड को बाँधी राखी 

Aman Samachar

कल्याण रोड फ्लाई ओवर पर दो कारों की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता बीएमएल मुंजाल का बिज़नेस एक्सीलेन्स थ्रू लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के श्री महेंद्र शाह समूह का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

जिला निवासी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 ऐप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें-  दादाभाऊ गुंजाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!