Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

राज्य में 34 हजार करोड़ के निवेश पर समझौता , 23 182 लोगों को मिलेगा रोजगार

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य में 34 हजार 850 करोड़ रूपये के निवेश पर आज एमआयडीसी व 15 विविध कंपनियों के बीच सामजस्य करार पर हस्ताक्षर किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में हुए समझौते से करीब 23 ,182 लोगों को रोजगार उपलब्ध होने वाला है।  मुख्यमंत्री ठाकरे ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि डेटा सेंटर के बारे में महाराष्ट्र देश का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

आज मुख्यमंत्री ठाकरे की उपस्थिति में एमआयडीसी व विविध कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें करीब 34 ,850 करोड़ रूपये के निवेश पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ,उद्योग राज्य मंत्री अदिति तटकरे ,मुख्य सचिव संजय कुमार , मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता , प्रधान सचिव उद्योग वेणुगोपाल रेड्डी , एमआयडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनबलगन ,  एफडीआय शेर्पा  प्रधान सचिव भूषण गगरानी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि निवेशक  और राज्य शासन दोनों में दुसरे पर विश्वास है। पिछले समझौते की 60 फीसदी उद्योगों के बारे में सभी प्रक्रिया पूरी हो गयी है। मुझे उद्योग विभाग पर अभिमान है अभी शुरुआत है। एक लाख करोड़ रूपये से अधिक राज्य में निवेश लाने का उद्देश्य है। आज 35 हजार करोड़ से अधिक का निवेश हो रहा है यह  महत्वपूर्ण बात है। अपने लिए विश्व के दरवाजे   कोविड के बाद खुल रहे हैं।  यूनिटी इन डायवर्सिटी इस प्रकार  आज का समझौता है। जिससे विविध क्षेत्र के उद्योग राज्य में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं।  मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र  डेटा सेंटर के बारे में देश का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।आज यु के ,स्पेन ,सिंगापूर जैसे विदेश उद्योग ने करार किया है .

संबंधित पोस्ट

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूला 1 लाख 5 हजार जुर्माना

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar

हीरानंदानी परिसर की टंकी से दुसरे क्षेत्र को पानी देने के निर्णय पर स्थाई समिति ने लगायी रोक

Aman Samachar
error: Content is protected !!