Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा क्षेत्र के हाटस्पॉट इलाके में 30 नवम्बर तक लाक डाउन बढ़ा , मिशन बिगिन अगेन के तहत मिली छूट जारी रहेगी

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मनपा क्षेत्र के हाटस्पॉट इलाके में 30 नवम्बर तक लाक डाउन बाधा दिया गया है। हाटस्पॉट के बाहर मिशन बिगिन अगेन योजना के तहत मिली अनुमति लागू रहेगी।  मनपा आयुक्त ने इस आशय का    आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन करने में टालमटोल करने   खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

                गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुरू लाक डाउन 31 अक्टोबर ताल लागू किया गया था। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या वाले इलाकों को   हाटस्पॉट घोषित किया गया है। हाटस्पॉट क्षेत्र में दुकान खोलने व अन्य गतिविधियों पर रोक लगाया है।  इसके बाहर मिशन बिगिन अगेन के तहत लाक डाउन शिथिल करते हुए कुछ शर्तों के अनुसार दुकानें , व्यासायिक प्रतिष्ठान , जिम ,होटल आदि खोलने की अनुमति दी गयी है।   हाटस्पॉट क्षेत्र में लाक न की अवधि 30 नवम्बर तक बढाने का आदेश अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन में टालमटोल करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 संसर्ग नियंत्रण अधिनियम 1897 व भादवि 1860 की धारा 188 के तहत दंडात्मक व कानूनी  कार्रवाई की जायेगी। आज मनपा क्षेत्र में 156 कोरोना के नए मरीज मिले हैजबकि 3 मरीजों की मृत्यु हुई है। आज 231 मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए है। मरीजों के स्वस्थ्य होने का न 93 फीसदी है। मनपा क्षेत्र में इस समय   कुल 1986 संक्रमित मरीजों का विविध अस्पतालों व कोरोना सेन्टर में दावा उपचार चल रहा है। अब तक जहाँ 43 हजार 854 कोरोना मरीज उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं कोरोना संक्रमण से अबतक 1158 मरीजों की जान गयी है।

संबंधित पोस्ट

बापू, संविधान और हम, जनजागरण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को मुंब्रा में

Aman Samachar

भाजपा शहर अध्यक्ष के जन्म दिन पर रक्तदान व आरोग्य शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

जरूरतमंद महिलाओं के लिए ‘धर्मवीर आनंद दीघे स्वयं रोजगार योजना’ शुरू करने की मांग

Aman Samachar

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के निर्माण के लिए नदी के डायवर्जन का किया उद्घाटन

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!