Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सामान्य तरह से छठ पूजा कर सहयोग करें –  जिलाधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के उत्सव सामान्य तरह संपन्न करने का शासन ने निर्णय लिया था। इस वर्ष छठ पूजा उत्सव कोरोना संक्रमण काल में आने के चलते अत्यंत सामान्य व घरेलू पद्धति से करने का निर्णय लिया गया है।  इस आशय की जानकारी देते हुए नागरिकों से सहयोग करने का जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने आवाहन किया है।

कोरोना संक्रमण रोकने के उद्देश्य से नागरिक तालाब , समुद्र किनारे एकत्रित न आकर भीडभाड टालें व घर में ही छठ पूजा करें। छठ पूजा स्थल में किसी प्रकार का मंडप न बनायें और किसी प्रकार धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न करें।  फटाका ,आतिशबाजी , लाउड स्पीकर  आदि को प्रतिबंधित किया गया है। महानगर पालिका की ओर से छठ पूजा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किया गया है। उत्सव के दौरान नागरिक विशेष रूप वरिष्ठ नागरिक व छोटे बच्चे घर से बाहर न आयें। नागरिक छठ पूजा स्थल में भीड़ न लगाये साथ ही मास्क का उपयोग ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। कोविड 19 के वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी भक्तों से छठ पूजा उत्सव में भीड़ न कर सामान्य व घरेलू पद्धति से कार्यक्रम संपन्न करने का आवाहन जिलाधिकारी नार्वेकर ने किया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के आगामी बजट में नागरिकों के सुझाव होंगे शामिल – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

चलते फिरते भोजन ठाणे का अक्काचा वडा पाव को ‘वडा पाव चा राजा’ का मिला सन्मान 

Aman Samachar

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचसीएल फ़ाउंडेशन ने देश के युवाओं की क्षमता का मनाया जश्न

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरण

Aman Samachar

 शिव संपर्क अभियान के तहत मनपा चुनाव की तैयारी शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!