Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

ठाणे [ युनिस खान  ]शहर की विवियाना मॉल की पार्किंग में आज ड्राइव इन सुविधा के तहत पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों  टीकाकरण के दुसरे डोज की महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा की उपस्थिति शुरुआत की हुई। कोरोना टीकाकरण केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए मनपा ने ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र की शुरुआत किया है।

                       पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के सुझाव विवियाना मॉल में आज महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा की उपस्थिति में ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र की शुरुआत  की गयी। आज पहले दिन इस योजना का करीब 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लाभ लिया। आज टीका का दूसरा डोज दिया है। यह टीकाकरण 2 से 5 के बीच किया जाने वाला है। यह सुविधा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए है इसके लिए आन लाईन पंजीकरण करना आवश्यक है। इस केंद्र एन सिर्फ दूसरा डोज दिया जाने वाला है। केंद्र में आने के समय चालक व देखरेख के लिए एक व्यक्ति को साथ लाना जरुरी है। इस केंद्र पर पहला डोज ले चुके वरिष्ठ नागरिकों को दूसरा डोज दिया जायेगा। पहला डोज लेने वाले नागरिक यहाँ भीड़ न बने इस आशय का आवाहन मनपा की ओर से किया गया है।

संबंधित पोस्ट

सिडको महागृहनिर्माण योजना की क़िस्त बकायेदार 1724 लाभर्थियों को घर का सपना पूरा करने का 31 मई तक अवसर

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो शहर में लाक डाउन लगाना पड़ सकता है – महापौर 

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

रेडजोन वाले जिलों के सभी कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर में भर्ती कराने का निर्णय

Aman Samachar

पावरलूम समस्याओं का अध्ययन समिति के सदस्य बने डा नूरुद्दीन अंसारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!