Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज देश के बड़े बैंकों के बीच, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए समग्र डिजिटल लेनदेन में प्रथम स्थान हासिल करने की घोषणा की है। बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि दर्ज की, और डिजिटल पेमेंट्स उत्सव में बैंक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। भारत के डिजिटल भुगतान उत्सव में। MeitY की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “डिजिटल पेमेंट्स उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

        इस उत्सव में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के लिए 5 डिजीधन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। माननीय केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव तथा माननीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा यह पुरस्कार बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी, श्री अखिल हांडा को प्रदान किया गया।

           इस पुरस्कार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री अजय के. खुराना, कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “वित्त वर्ष 2020-21 के लिए MeitY के स्कोर कार्ड में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो बैंक के मजबूत डिजिटल बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं के साथ-साथ पूरे देश में, खास तौर पर UPI QR के क्षेत्र में हमारे मजबूत मर्चेंट नेटवर्क की मौजूदगी का प्रतीक है। बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि दर्ज की, जिसके लिए बैंक ने अपने सभी डिजिटल उत्पादों के लिए सिस्टम की तकनीकी खामियों को अच्छी तरह से नियंत्रित किया तथा उन्हें बेहद कुशल तरीके से संभाला।

          पुरस्कार के बारे में श्री अखिल हांडा, मुख्य डिजिटल अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “बैंक नए-नए तरीकों के जरिए अपनी डिजिटल अवसंरचना को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है और इस उद्योग जगत में उच्चतम मानदंड स्थापित किए हैं। हमने डिजिटल लेनदेन के संदर्भ में अपने ग्राहकों की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया है, और वित्त-वर्ष 2021 के लिए MeitY स्कोर कार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करके हम इस क्षेत्र में एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

 

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा प्रभाग संरचना में नगरसेवकों की संख्या की चोरी – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

Aman Samachar

मुंब्रा में पत्नी की हत्या का पति पर मामला दर्ज 

Aman Samachar

 डॉ. कृष्ण कुमार चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के लिए सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!