Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 5 मरीजों की मृत्यु

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में चौबिस घंटे में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं वहीँ 5 मरीजों की मृत्यु हो गयी है। शहर में 1413 कोरोना संक्रमित मरीजों का विविध अस्पतालों में उपचार शुरू है।

                 मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि पिछले चौबिस घंटे में 193 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले है। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 77 पहुँचने  बाद  नए मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। शहर में आज 118 कोरोना मरीजों  को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अबतक स्वस्थ्य होकर 46 हजार 836 कोरोना मरोजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। बुधवार को 5 हजार 651 लोगों की जांच की गयी है। अब  तक 5 लाख 93 हजार 738 लोगों की जांच की जा चुकी है। ठाणे मनपा क्षेत्र में एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 77 आने से शीघ्र कोरोना मुक्त शहर होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी थी। इसके बाद कोरोना संक्रमित लोगों को संख्या पुनः 100  पार चली गयी है।  कोरोना संक्रमितों की संख्या कम जरुर हो रही है लेकिन कोरोना अभी भी गया नहीं  है।  कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

31 मई तक मुख्य नालों के साथ आंतरिक नालों की सफाई पूरा करें – महापौर 

Aman Samachar

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

भिवंडी में धोकादायक इमारत गिरने से 5 लोग घायल,1 गंभीर

Aman Samachar

राकांपा के रोजगार मेले में 80 लोगों को मिली मौके पर नौकरी

Aman Samachar

80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शपथ, तंबाकू-मुक्त, मिट्टी और पानी बचाने की शपथ

Aman Samachar

स्वच्छता सहित जल जीवन मिशन की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!