Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा मुख्यालय ईमारत के शिवराज्याभिषेक शिल्प नागरिकों को नए रूप में देखने के लिए मिलेगा। शिल्प को नया रूप देने का कार्य शुरू कर मई 2021तक पूरा कराया जाएगा।  इस आशय की जानकारी महापौर नरेश म्हस्के ने दी है।
                   मनपा मुख्यालय इमारत में बने शिवराज्याभिषेक शिल्प लोगों के लिए आकर्षक बना हुआ था। शिल्प करीब 25 वर्ष पुराना होने के चलते जीर्ण अवस्था में पहुँचने पर ठाणे के  जागरूक नागरिक व मराठा समाज की ओर से शिल्प के नवीनीकरण कराने की मांग की जा रही थी। निविदा प्रक्रिया व अनुमानित राशि बढ़ने से कार्य शुरू नहीं हो सका इसके बाद आठ माह कोरोना काल में चला गया। महापौर म्हस्के के प्रयासों के चलते मेसर्स गार्नेट इंटेरियर्स कंपनी की शिल्प बनाने के लिए नियुक्त किया गया है। शिल्प के प्रावरूप का नरेंद्र बल्लाल सभागृह में प्रस्तुतीकरण किया गया।  इस मौके पर महापौर म्हस्के के आलावा मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा , उप महापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर ,शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , राकांपा गटनेता नजीब मुल्ला , भाजपा गटनेता संजय वाघुले ,नगर सेवक राम  रेपाले , नगर सेविका   साधना जोशी , अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख ,नगर अभियंता रविद्र खडताले ,कार्यकारी अभियंता सदाशिव माने आदि उपस्थित थे।  महापौर म्हस्के ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिखने वाला शिल्प महाराष्ट्र व देश में साकार करने वाली ठाणे मनपा एक मात्र महानगर पालिका है। छत्रपति शिवाजी महाराज के दरबार से प्रेरणा लेकर ठाणे मनपा का कारभार चलाने के लिए शिवराज्याभिषेक शिल्प साकार किया गया था।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा-कौसा में एसआईआर कार्य की सफलता पर शमीम खान का हुआ सत्कार

Aman Samachar

शहर की पुरानी व जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए महापौर ने किया सरकार अभिनन्दन 

Aman Samachar

रमजान तक मुंब्रा कौसा की यातायात समस्या सुलझाने का प्रयास शुरू – अशरफ पठान

Aman Samachar

एच एस सी में रईस जूनियर कालेज का शानदार परीक्षाफल 

Aman Samachar

नवी मुंबई में कोविड मरीज नहीं फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क 

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!