Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले सुपर स्पेशलाइज्ड केमिकल स्टोरेज फैसिलिटी, केमस्टोर के शुभारंभ की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वी-लॉजिस देश में व्यापक सुविधाओं के साथ वेयरहाउसिंग, 3 पीएल सॉल्यूशंस, और शुरू से अंत तक एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी है तथा यह वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड का एक हिस्सा है, जिसने  आज अत्याधुनिक तकनीक वाली अपनी विश्व स्तरीय फैसिलिटी, केमस्टोर के शुभारंभ की घोषणा की है।

        केमस्टोर रसायनिक भंडारण की अति विशिष्ट सुविधा प्रदान करने वाला केंद्र है, जो विश्व स्तर पर सुरक्षा के सर्वोत्तम मानकों का पालन करता है। विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने वाला यह केंद्र देश के सबसे बेहतर वेयरहाउस में से एक है, जिसे पूरी तरह से राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 और राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा संघ (एनएफपीए) के नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस केंद्र का इंफ्रास्ट्रक्चर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो खतरनाक श्रेणी के विभिन्न रसायनों के भंडारण के लिए निर्धारित सख्त मानकों के अनुरूप है। एनएच-3 मनकोली-भिवंडी में स्थित इस सुविधा को मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, साथ ही इसे सोची-समझी योजना के तहत राजमार्ग, आवासीय परिसर, स्कूल और नदी से दूर बनाया गया है। इस केंद्र का कुल क्षेत्रफल 2,18,350 वर्ग फुट है, जहां बहुमूल्य एवं खतरनाक रसायनों को सुरक्षा के कठोर उपायों के साथ भंडारण करने की सुविधा उपलब्ध है। हमने आपात स्थिति में सेवा प्राप्त करने के लिए वीईडी (वेद) अस्पताल के साथ साझेदारी की है, जो इस केंद्र से 12 किमी की दूरी पर स्थित है। केमस्टोर से 20 किमी की दूरी पर फायर स्टेशन स्थित है।

संबंधित पोस्ट

अमृता विश्व विद्यापीठ को प्रथम मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

Aman Samachar

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar

महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने शुरू की ‘फोर बीन ठाणे क्लीन’ पहल 

Aman Samachar

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मुलाकात में पीएनबी ने विकास में सहयोग, बैंकिंग सेवाएं देने की प्रतिबद्धता की जाहिर 

Aman Samachar

शहर के जलजमाव इलाकों का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar
error: Content is protected !!