Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसानों के समर्थन व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] किसान विरोधी काले क़ानून के खिलाफ दिल्ली में शुरू किसान किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से आन्दोलन कर किसान विरोधी कानून को रद्द करने की मांग की है।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन में शहर के विविध इलाके में किसानों के समर्थन व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन किया गया।

                वागले इस्टेट के आयटीआय सर्कल पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में आन्दोलन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष विनय विचारे , डा. अभिजीत पंचाल आदि ने किसान विरोधी क़ानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। वर्तक नगर में ब्लाक अध्यक्ष आनंद सागले ,श्रीकांत गाडीलकर के नेतृत्व में आन्दोलन किया गया। मुंब्रा में मुंब्रा मनपा प्रभाग समिति अध्यक्ष   दीपाली मोतीराम भगत के मार्गदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष निलेश पाटील ,युवक कांग्रेस के वसीम हजरत ने प्रदर्शन किया।  कलवा में ब्लाक अध्यक्ष राजू शेट्टी व रविन्द्र कोली आदि पदाधिकारियों ने किसानों के समर्थन में आन्दोलन कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा किया है। लोकमान्य नगर में ब्लाक अध्यक्ष राजू हैबती व हिंदूराव गलवे के साथ कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन किया। ठाणे शहर जिला कांग्रेस मुख्यालय क बाहर ब्लाक अध्यक्ष संदीप शिंदे , नरेंद्र कदम ,निलेश अहिरे आदि नेतृत्व में आन्दोलन किया। आन्दोलन में कांग्रेस सेवादल ,महिला कांग्रेस , युवक कांग्रेस कार्यकर्ता  दिल्ली में आन्दोलन कर रहे  किसानों के समर्थन व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन किया। केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए शहर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि करीब 10 लाख किसान आज दिल्ली में ठण्ड के बावजूद सड़को पर डटकर आन्दोलन कर रहे हैं।  देश अन्नदाता किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही हैं।  किसानों की आवाज दबाई जा रही है।  कांग्रेस पार्टी शुरू से किसानों के साथ खडी है। आज हम केंद्र की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन न आन्दोलन किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

Aman Samachar

भगवान परशुराम यात्रा का ठाणे में शुक्रवार को होगा भव्य स्वागत

Aman Samachar

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बॉब ब्रो बचत बनाएगा विद्यार्थियों को सशक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!