Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म पासा का निर्माण पूर्ण,जल्दी ही रिलीज की संभावना

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोले शंकर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म पासा पूर्ण रूप से बनकर तैयार हैं और जल्दी ही फ़िल्म के रिलीज होने की संभावना हैं। मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म का ट्रैलर और गानें बहुत जल्द जारी किया जाएगा।साथ ही फ़िल्म सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी। पूर्ण रूप से मनोरंजक व पारिवारिक इस फ़िल्म की शूटिंग बिहार और मुम्बई में की गई हैं।जिसमें भोजपुरी व बॉलीवुड के कलाकार नजर आयेंगे।
            इस फ़िल्म में प्रमुख रूप से शुभम शाह,कादिर शेख,अयाज खान,ऐश्वर्या झा,अंतरा शर्मा,रजनीश भारद्वाज,सारथी सिंह,शकील अहमद,सोनी सरगम,पिंकी प्रिया, रूबी पांडेय,संतोष गुप्ता व अन्य ने अभिनय किया हैं। जबकि,निर्माता सुनील कुमार,निर्देशक जितेंद्र जैश,लेखक पंकज पवित्र हैं। इस फ़िल्म के अतिरिक्त जितेंद्र जैश की एक अन्य हिंदी फिल्म एजुकेशन द टेरर भी पूर्ण होने की ओर हैं।जिसका निर्माण विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया हैं। जबकि,कई अन्य फिल्मों के शूटिंग करने की योजना इनकी पहलें से बनीं हुई हैं। जिनमें सनातन फ़िल्म की शूटिंग से नए साल का शुभारंभ करेंगे।जिसका निर्माण ग्लोबल फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाना हैं।

संबंधित पोस्ट

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगीत योग के माध्यम से स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

दिव्यांग लोगों के लिए मीरा भाईंदर मनपा ने निः शुल्क ई ऑटो रिक्शा देने की शुरू की योजना

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!