Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई 

ठाणे [ इमरान खान ] हुक्का पार्लर  व अनधिकृत होटल के खिलाफ मनपा ने तोडू कार्रवाई शुरू कर दिया है।  मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर आज माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में नागला बंदर ,रेतीबंदर  घोडबंदर रोड इलाके में हुक्का पार्लर व अनधिकृत होटल के खिलाफ कार्रवाई में शेड का निर्माण तोड़ दिया है।

            माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत हुक्का पार्लर शुरू होने की शिकायत महापौर नरेश म्हस्के ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को पत्र देकर शिकायत किया। शिकायत  मिलने पर मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने तत्काल कार्रवाई  करने का अतिक्रमण विरोधी विभाग को आदेश दिया।  जिसके बाद आज नगला बंदर ,रेतीबंदर ,घोडबंदर रोड ,के पिंक बाबा होटल के शेड का निर्माण तोड़ दिया है।  ओवला ब्ल्यूरूफ वेलवेट गार्डन होटल का शेड , नाका होटल के शेड तोड़ दिया है। उक्त कार्रवाई अतिक्रमण व निष्कासन विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त डा. अनुराधा बाबर के साथ अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी व मनपा के अधिकृत ठेकेदार के 20 मजदूर ,1 जेसीबी मशीन ,2 डम्पर आदि की मदद से कार्रवाई किया है।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस सेवादल का मुलुंड में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा 

Aman Samachar

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नवनियुक्त आयुक्त सुधाकर देशमुख ने ग्रहण किया पदभार

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar

स्वतंत्रता सेनानी राघोजी भांगरे 216 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!