Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घनसोली में अनधिकृत तरह से शुरू इमारत निर्माण को मनपा ने तोडा 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] घनसोली के अर्जुनवाडी में अनधिकृत तरीके से शुरू आरसीसी निर्माण को मनपा के दस्ते ने तोड़ दिया है। नोटिस जारी करने के बाद निर्माण कार्य हटाने की प्रक्रिया न करने पर मनपा ने तोडू कार्रवाई किया है।

                मनपा क्षेत्र के घनसोली स्थित अर्जुनवाडी में मनपा की अनुमति के बगैर अनधिकृत तरह से आरसीसी इमारत का कार्य शुरू था। मनपा ने उस निर्माण को हटाने के लिए महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन व नगर रचना अधिनियम 1966 की धारा 54 के तहत नोटिस जारी किया था।  जिसके अनुसार निर्माण कार्य करने वालों को खुद निर्माण हटाना आवश्यक था। इसके बावजूद अनधिकृत निर्माण को शुरू रखा जिसे देखते हुए मनपा के तोडू दस्ते ने 2 ब्रेकर , गैस कटर ,1 जेसीबी मशीन व 10 मजदूरों की मदद से पुलिस सुरक्षा के बीच निर्माण को तोड़ दिया है।  मनपा ने आगे भी अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू रखने का संकेत दिया है।

संबंधित पोस्ट

शहर की अतिधोखादायक इमारतों को तत्काल खाली कर तोड़ने , मानसून में अप्रिय घटना रोकने के लिए तैयार रहने कर मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

 एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित स्कूली छात्रों के लिए मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया कायापलट

Aman Samachar

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!