Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 प्रैक्टिकली ने रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण वैश्विक निवेश हासिल किया

 अगले साल की शुरुआत में सीरीज़-बी फंडिंग प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कक्षा 6-12 के छात्रों को सीखने का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किए गए भारत के पहले एक्स्पेरिएन्शियल लर्निंग ऐप, प्रैक्टिकली ने अगले साल की शुरुआत में सीरीज़-बी फंडिंग प्राप्त करने के उद्देश्य के साथ, आज एन.बी. वेंचर्स (यू.ए.ई.), अर्ल्सफील्ड कैपिटल (यू.के.), अल्मो ग्रुप ऑफ कंपनीज (यू.ए.ई.) और एनक्यूबेट कैपिटल (एस.ए.आर. ग्रुप की निवेश शाखा) से 5 मिलियन डॉलर का रणनीतिक निवेश हासिल करने की घोषणा की।

            कंपनी इस निवेश की मदद से एडटेक क्षेत्रमें अपनी जबरदस्त पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए मार्केटिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, तथा कारोबार एवं बिक्री के दायरे को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगी तथा भारत, मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में अपने संचालन कार्यों का विस्तार करेगी। इससे पहले भी कंपनी ने योरनेस्ट वेंचर कैपिटल, एक्सफिनिटी वेंचर्स, और सियाना कैपिटल जैसे प्रमुख निवेशकों से 9 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है, तथा मौजूदा दौर के साथ कंपनी ने कुल मिलाकर 14 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल किया है।

मौजूदा प्रगति के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्रीमती चारु नोहेरिया, सह-संस्थापक एवं सीओओ, प्रैक्टिकली, ने कहा, “निवेशकों के इस नए समूह का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि हम प्रैक्टिकली को एक ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए अगले कुछ महीनों में सीरीज़-बी फंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रैक्टिकली ऐप ने लॉन्च के बाद से, पहले लॉकडाउन के दौरान 1.5 मिलियन छात्रों को अनुभव के माध्यम से सीखने का शानदार अवसर प्रदान किया है। इस रणनीतिक निवेश से न केवल हमारे व्यवसाय में निवेशकों का विश्वास फिर से स्थापित होगा, बल्कि इससे हमें छात्रों के लिए सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने तथा शिक्षकों को और सक्षम बनाने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन भी मिलेगा।”

इस बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए श्री नीलेश भटनागर, मैनेजिंग डायरेक्टर, एन.बी. वेंचर्स, ने कहा, “हम प्रैक्टिकली के साथ अपने मजबूत एवं रचनात्मक संबंधों को काफी अहमियत देते हैं। हमारे लिए एडटेक का क्षेत्र बेहद महत्त्वपूर्ण रहा है और हम ऐसे ब्रांड्स के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, जो इस उद्योग में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रैक्टिकली के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं और हमें पूरा यकीन है कि वे अपने उच्च-स्तरीय समाधानों के माध्यम से छात्रों के लिए सीखने की प्रक्रिया को मनोरंजक बनाना जारी रखेंगे। हम आने वाले वर्षों में इस जुड़ाव के और मजबूत होने की आशा करते हैं, क्योंकि शिक्षकों एवं छात्रों के समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। प्रैक्टिकली ने एक ऐप के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का भरपूर लाभ उठाते हुए स्कूलों और छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है। लॉन्च के 16 महीनों के भीतर, कंपनी 1.5 मिलियन डाउनलोड की उपलब्धि हासिल की है और इसका बड़ी तेजी से विकास हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

सिडबी का बिहार सरकार के साथ राज्‍य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास हेतु गठबंधन 

Aman Samachar

कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पर राकांपा (अजीत पवार) कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

कोंकण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने  शुरू किए कई प्रयास  – उपायुक्त मनोज रानाडे

Aman Samachar

दिवा में अनधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार एक लिपिक निलंवित , अनधिकृत निर्माण का मदद करने वालों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला

Aman Samachar

बाल दिवस पर बच्चों के लिए सूर्या अस्पतालने सबसे बड़े साइक्लोथॉन का किया आयोजन

Aman Samachar

बिजली चोरी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!