Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाकर नागरिकों को दर्जेदार यात्री सेवा मुहैया कराने में गृहनिर्माण मंत्री से सहयोग की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाने के के लिए आवश्यक सहयोग करने की मांग को लेकर राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड से मिलकर परिवहन सदस्यों ने ज्ञापन दिया है।  जिसमें परिवहन प्रशासन के कामकाज कर नाराजगी व्यक्त करते हुए बस स्टापों के हटाये गए शेड शीघ्र बनाने की मांग की गयी है।
                मनपा परिवहन सदस्य शमीम खान ,  परिवहन सदस्य मोहसिन शेख आदि ने गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है।  जिसमें परिवहन सेवा के कार्यों में तेजी लाने की मांग  की थी। 17 दिसंबर को वेबिनार पर हुए समिति की बैठक में खान ने परिवहन सेवा की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि परिवहन सेवा का कार्य सुस्त होने से यात्रियों को परेशानी के साथ मनपा की आय को सुधारने में सफलता नहीं मिल रही है। उन्होंने कि पांच वर्षों से बस स्टापों से जो शेड हटाये गए वे अभी तक नहीं लगे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।  नए यात्रियों को बस स्टाप का पता नहीं चलता है और बस आगे चली जाती है।  इससे नागरिकों में परिवहन सेवा के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि शीलफाटा से मुंबई के लिए बस चलाने की मांग करने के बावजूद आभी तक बस शुरू नहीं की गयी है। शीघ्र शीलफाटा से मुंबई के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा की 100 इलेक्ट्रिक बस की मांग जल्द पूरी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाय . हेल्प लाईन क्रमांक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने मुंब्रा में परिवहन सेवा का बस डिपो बनाने की मांग करते हुए कहा है अनेक शिकायतें आ रही है कि टीएमटी की बसें बस स्टापों पर नहीं रोकी जाती जिससे यात्री परेशान होते है।  कई मार्गो पर टीएमटी के अलावा दुसरे प्राधिकरणों की बसें सेवा दे रही है। अपनी बस सेवा को किस तरह अधिक लाभ हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए परिवहन सेवा को ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने     कहा है कि मुंबा रेलवे स्टेशन मार्ग से चलने वाली बसें कभी कभी उड़ान पुल से    चली जाती है यात्री बस का इंतजार करते रह जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना पार्टी प्रमुख के आदेश या महापौर के इशारे पर चलेगी ,पालकमंत्री दें जवाब – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

राज्य सरकार किसी त्योहार के खिलाफ नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए 3 से 6 तक प्रापर्टी प्रदर्शनी ठाणे में 

Aman Samachar

1200 फ्लैट धारकों ने बिल्डर के ख़िलाफ़ 26 जनवरी को आंदोलन की दी चेतावनी 

Aman Samachar

रेलवे लाईन के किनारे रहने वाले लाखो परिवारों को विस्थपित नहीं करने देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

जल शुद्धिकरण की 11 यूनिट व क्लोरीनेशन का एक प्लांट बंद होने से अशुद्ध पानी की आपूर्ति – अशरफ पठान

Aman Samachar
error: Content is protected !!