Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो ने महाराष्‍ट्र में “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में नंबर वन यूरोपियन ब्राण्‍ड रेनो इंडिया प्रा‍इवेट लिमिटेड (आरआईपीएल) ने महाराष्‍ट्र में अपने महत्‍वपूर्ण कैम्‍पेन “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ की घोषणा की है। यह अभिनव और दिलचस्‍प पहल ब्राण्‍ड के साथ भारतीयों के अनुभव और जुड़ाव को नई परिभाषा देगी। इस अद्भुत पहल के तहत, रेनो भारत के 26 राज्‍यों, 3 केन्‍द्र शासित प्रदेशों और 625 जगहों पर “शोरूम ऑन व्‍हील्‍स’’ की पेशकश कर रही है। इस कैम्‍पेन के तहत, कंपनी महाराष्‍ट्र में 31 जगहों को शामिल करेगी, यह कैम्‍पेन रेनो के उल्‍लेखनीय कायाकल्‍प का प्रतीक है और राज्‍य में नवाचार तथा ग्राहक-केन्द्रित होने के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाता है।

       “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ कैम्‍पेन हमेशा कुछ नया आविष्‍कार करने और ग्राहक-केन्द्रित होने के लिये रेनो की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। “शोरूम ऑन व्‍हील्‍स’’ के माध्‍यम से शोरूम के अनुभव को सीधे ग्राहकों के दरवाजे पहुँचा कर और “वर्कशॉप ऑन व्‍हील्‍स’’ के साथ वाहन की सुविधाजनक और बेहतरीन सर्विसिंग देकर रेनो महाराष्‍ट्र में उपभोक्‍ताओं के लिए एक बेजोड़ और खुशनुमा अनुभव लाना चाहता है। इनके साथ ही, रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़ में ऑन-स्‍पॉट टेस्‍ट ड्राइव, बुकिंग और कार फाइनेंस के विकल्‍प भी मिलेंगे और इस तरह से यह ग्राहकों के लिये एक संपूर्ण समाधान होगा।

       रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक श्री वेंकटराम मामिल्‍लापल्‍लेने यह कहते हुए इस पहल पर अपना रोमांच साझा किया कि, “हम महाराष्‍ट्र जैसे जीवंत राज्‍य में ‘रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’ कैम्‍पेन की पेशकश करके उत्‍साहित हैं। यह पहल ब्राण्‍ड के साथ हमारे मूल्‍यवान ग्राहकों के जुड़ने के तरीके को नई परिभाषा देने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। नवाचार और ग्राहकों पर केन्द्रित होने के लिये हमारी प्रतिबद्धता ने ‘शोरूम ऑन व्‍हील्‍स’ और ‘वर्कशॉप ऑन व्‍हील्‍स’ जैसी पेशकशों के माध्‍यम से शोरूम और वर्कशॉप के अनुभवों को सीधे ग्राहकों के करीब पहुँचाने की हमें प्रेरणा दी है।

         रेनो में हम अपने ग्राहकों की सुविधा और सुलभता का महत्‍व समझते हैं। ‘रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’ कैम्‍पेन के माध्‍यम से हमारा मकसद महाराष्‍ट्र में सभी 31 जगहों पर ऑन-द-स्‍पॉट टेस्‍ट ड्राइव्‍स, बुकिंग की सुविधाएं और कार फाइनेंस के विकल्‍प देकर एक बेहतरीन और आनंददायक अनुभव देना है। यह व्‍यापक तरीका इसे सचमुच हमारे ग्राहकों की ऑटोमोटिव से जुड़ी जरूरतों के लिये एक संपूर्ण समाधान बनाता है। यह अभिनव तरीका न सिर्फ उन्‍नत ग्राहक सेवा के लिये हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है, बल्कि राज्‍य में हमारे सर्विस नेटवर्क को मजबूत भी करता है।”

          रेनो के अपने देश फ्रांस में बिक्री के परिमाण के लिहाज से अभी यह शीर्ष स्‍थान पर है और यूरोप में दूसरे स्‍थान पर है। यह बेजोड़ प्रदर्शन उत्‍कृष्‍टता और निरंतर नवाचार के लिये ब्राण्‍ड की प्रतिबद्धता दिखाता है। “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ का लॉन्‍च होना रेनो इंडिया की तरक्‍की की कहानी में अगला चरण है, क्‍योंकि कंपनी भारतीय बाजार पर ठोस प्रभाव निर्मित करने के लिये इस पहल का लाभ उठा रही है।

        शोरूम ऑन व्‍हील्‍स’’ रेनो के शोरूमों का मोबाइल विस्‍तार होगा, जो संभावित ग्राहकों को रेनो के नये वाहन करीब से देखने और अनुभव करने का मौका देगा। विशेषज्ञ बिक्री कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे और विस्‍तृत जानकारी देकर सूचित फैसले करने में ग्राहकों की सहायता करेंगे। दूसरी ओर, “वर्कशॉप ऑन व्‍हील्‍स’’ पहल ग्राहकों के द्वार पर रेनो के वाहनों का परेशानी से मुक्‍त रख-रखाव और सर्विसिंग सुनिश्चित करेगी। अत्‍याधुनिक टूल्‍स से लैस और बेहद कुशल तकनीशियनों द्वारा संचालित यह वर्कशॉप्‍स देशभर में रेनो के मालिकों को असाधारण सुविधा और क्षमता देगी।

     ‘शोरूम ऑन व्‍हील्‍स’ में रेनो के मॉडल्‍स, जैसे कि वर्सेटाइल ट्राइबर, स्‍पोर्टी काइगर और स्‍टाइलिश क्विड के संवादपरक प्रदर्शन होंगे, ताकि आगंतुक रेनो के नये नवाचारों, सुरक्षा की खूबियों, और अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी को जान सकें और अपनी सुविधा के अनुसार अपने चहेते मॉडल्‍स की टेस्‍ट ड्राइव कर सकें। रेनो ट्राइबर भारत में मास सेगमेंट की सबसे सुरक्षित 7-सीटर है, जो महत्‍व के उन्‍नत समावेश के साथ उत्‍कृष्‍ट गुणवत्‍ता, मॉड्यूलैरिटी और आकर्षक डिजाइन की पेशकश करती है। रेनो ट्राइबर की सभी खूबियों के अलावा, यह अपनी श्रेणी में 625लिटर का सबसे बड़ा बूट स्‍पेस देती है। इसे सुरक्षा के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍तर वाली खूबियों से बनाया गया है और इसे ग्‍लोबल एनसीएपी ने एडल्‍ट ऑक्‍युपैंट सेफ्टी (वयस्‍क यात्री सुरक्षा) के लिये 4-स्‍टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

संबंधित पोस्ट

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

रियल इस्टेट को रेडी रेकनर रेट अपडेट का सकारात्मक प्रभाव – जितेन्द्र मेहता

Aman Samachar

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करें – जिलाधिकारी

Aman Samachar

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

Aman Samachar
error: Content is protected !!