Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सभी नागरिकों को 1 मई से मुफ्त कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का सरकार ने निर्णय लिया है। आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आशय की घोषणा की है। उन्होंने यह भी  कहा है कि टीकाकरण के बारे में आरोग्य विभाग नियोजन कर रहा है जिसकी नागरिकों को पूर्व सूचना दी जायेगी। नागरिक टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ न लगाएं।

उन्होंने कहा है कि गत सवा वर्षों से हम कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। जनवरी से केंद्र की सहायता से राज्य में कोरोना का टीकाकरण शुरू है। आज तक 45 वर्ष से अधिक आयु वाले डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है। देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक वैक्सीन का टीका लगाने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण का कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। मंत्रिमंडल की बैठक में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार , राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ,आरोग्य मंत्री राजेश टोपे समेत सभी प्रमुख सहयोगियों से इस संबंध में चर्चा हुई। अ समय में राज्य से समक्ष आर्थिक समस्या के बावजूद नागरिकों के आरोग्य को सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके चलते 18 से 44 आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मुफ्त टीका लगाया   जायेगा। इस आशय का निर्णय लेते हुए वैक्सीन की आपूर्ति होने के अनुसार टीकाकरण का नियोजन  कर अगला कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आधिक  अधिक वैक्सीन प्राप्त करने का प्रयास  जायेगा।  समय र्सिरम  भारत बायोटेक इन दो कंपनियों की वक्सीन उपलब्ध है। उक्त वैक्सीन उत्पादक कंपनियों से चर्चा कर अधिक से अधिक वैक्सीन उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रशासन को योग्य नियोजन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि 18 से 44 आयुवर्ग  लोगों को वैक्सीन लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए इसका ध्यान रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने 18 से 44 आयुवर्ग  नागरिकों से कोविन  मोबाईल एप्प पंजीकरण करने का आवाहन करते हुए कहा है कि टीकाकरण केन्द्रों र भीड़ न करें। टीकाकरणके बारे में व्यवस्थिति व सुस्पष्ट तरीके से सूचना मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूने की नीति निर्माताओं की मंशा को दर्शाता है- प्रभात चतुर्वेदी

Aman Samachar

महाशिवरात्रि की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कोतवाली मान्धाता के थानाध्यक्ष

Aman Samachar

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर आन्दोलन कर सर्वदलीय नेताओं ने की यथास्थिति बनाये रखने की मांग 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर कोरोना की तैयारियों की सराहना की

Aman Samachar

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीवीएस यूरोग्रिप टायर्स के साथ आईपीएल 2022 के लिए जर्सी किया प्रदर्शित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!