Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिड्को व मनपा समन्वय बनाकर नवी मुंबई के विकास प्रकल्पों को समय पर पूरा कराएं – मुख्यमंत्री

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई के पाम बीच ट्रैक , ज्वेल आफ नवी मुंबई ,गवल देव वन पर्यटन प्रकल्प ,ऐरोली के धर्मवीर आनंद दीघे मैदान जैसे प्रकल्प शीघ्र पूरा कर नागरिकों को उसका लाभ दिलाने का निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है। नवी मुंबई के विविध विकास प्रकल्पों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अनेक प्रकल्पों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया है।

                                   बैठक में नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ,सांसद राजन विचारे ,मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता ,मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह ,प्रधान सचिव विकास खारगे ,एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त आर ए राजीव ,सिड्को के व्यवस्थापकीय संचालक संजय मुखर्जी ,नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर आदि   उपस्थित थे। नवी मुंबई घनसोली के आरक्षित भूखंड पर अन्तराष्ट्रीय दर्जा के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण के बारे में चर्चा की गयी। इसके लिए तकनिकी कार्य पूर्ण कर मनपा को सिड्को के समक्ष प्रस्ताव पेश करने का मुख्यमंत्री ठाकरे ने निर्देश दिया है। नवी मुंबई को जोड़ने वाले एवं ठाणे बेलापुर मार्ग को वैकल्पिक कोस्टल मार्ग को जोड़ने के प्रकल्प के कार्य के बारे में भी चर्चा की गयी। नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि संपूर्ण नवी मुंबई विमान तल व अन्य शहरों को जोड़ने वाले कोस्टल रोड प्रकल्प पूरा होने पर यातायात का दबाव कम होगा। घनसोली , ऐरोली मार्ग के खाड़ी निर्माण के लिए प्रकल्पों की समीक्षा की गयी। इस बारे में सिड्को व नवी मुंबई मनपा इन दोनों प्राधिकरण समन्वय बनाकर तकनीकी कार्य पूर्ण करें इस आशय का निर्देश मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रकल्प है प्रलान्वित मार्ग पूरा होने से नागरिकों लाभ मिलेगा। सीआरजेड  एवं कांदलवन महत्वपूर्व है इसे सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ने की पद्धति काम करने के लिए कहा है। ऐरोली सागरी जैवविविधता केंद्र का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए वन विभाग के माध्यम से    प्रयत्न करने की लिए कहा है। तुर्भे रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले  20 के भूमिगत मार्ग का काम एमएमआरडीए के माध्यम से कराने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री  ठाकरे ने नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के गवल देव से सुलाई देवी वन पर्यटन स्थल को निधि देने , रोपवे की आवश्यकता की जाँच करने के लिए निर्देश दिया है। इस दौरान ऐरोली एलिवेटेड प्रकल्प , नवी मुंबई के भूमिपुत्रों के प्रलंवित मुद्दे पर चर्चा की गयी। इस बारे में सिड्को व्यवस्थापकीय संचालक के साथ बैठक करने का निर्देश मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिया है। इस दौरान सांसद राजन विचारे ने कहा कि नवी मुंबई के 13 रेलवे स्टेशन सिड्को ने बनाया है वहां लिफ्ट व एस्केलेटर के लिए सिड्को को   आगे आने की मांग किया। नवी मुंबई मनपा आयुक्त बांगर ने  मुंबई की महत्वकांक्षी प्रकल्पों की प्रस्तुतीकरण किया।

संबंधित पोस्ट

रेमिटक्स ने कॅनडा में अध्ययन के इच्छुक छात्रों के लिए जीआईसी सेवा शुरू की

Aman Samachar

अवैध निर्माण के चलते विवादों में फंसी मोहन ग्रुप की हेलीपैड वाली ‘मोहन अल्टिज़ा’ के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल

Aman Samachar

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट को शिवशांति प्रतिष्ठान कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छ

Aman Samachar

आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर महापौर या उपमहापौर ओबीसी का होगा – नाना पटोले 

Aman Samachar

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों प्रशिक्षण 

Aman Samachar

सवाद के जंबो कोरोना अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू करा ग्रामीण नागरिकों को उपचार सेवा मुहैया करने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!