Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

उपभोगता को एक किस्त जमा कर पुनः कनेक्शन लेने का अवसर 
 ठाणे [ युनिस खान ]  महावितरण ने पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जिन ग्राहकों की बिजली आपूर्ति किसी भी कारण से   स्थायी रूप से काट दी गई है वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।  महावितरण ने जनवरी- 2021 मे ब्याज माफ करके और ग्राहक द्वारा मूल राशि के 10 प्रतिशत अधिक का भुगतान करके, बिजली आपूर्ति फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा की थी।
              यह पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना 30 जून, 2021 को समाप्त हो गई। ग्राहकों ने योजना के विस्तार की मांग की थी। महावितरणने ने योजना की अवधि 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना से कलवा-मुंब्रा-दिवा-शील क्षेत्र के निवासियों को लाभ होगा। जिन ग्राहकों के बिजली के बिल का भुगतान न होने या किसी अन्य कारण से उनके बिजली के मीटर स्थायी रूप से कट गए हैं। उनके पास अब अपनी बिजली आपूर्ति को नियमित करने का सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत ग्राहक के मूल बिल राशि से 10 प्रतिशत अधिक भुगतान कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है।
             योजना के तहत बकाया बिल पर लगने वाला ब्याज माफ किया जाएगा। मूल राशि का भुगतान करने के लिए किस्त सुविधा भी प्रदान की है। ग्राहक देय राशि का 30 प्रतिशत (प्रथम क़िस्त) भुगतान कर नया मीटर प्राप्त कर बिजली की आपूर्ति शुरू करा सकते हैं। इसके बाद वे शेष किश्तों का भुगतान करना जारी रख सकते हैं। कलवा-मुंब्रा-दिवा क्षेत्र में सैकड़ों मीटर पीडी हैं और ग्राहकों को अधिकृत बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। टोरेंट पावर ने पीडी मीटर वाले ग्राहकों से अपील की है कि वे ग्राहक सेवा केंद्र पर भेट देकर इस योजना का लाभ उठाएं।

संबंधित पोस्ट

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

वोक्हार्ट अस्पताल की एक पहल “बी अ सांता”

Aman Samachar

विद्यार्थियों ने वाहन चालकों के मध्य जनजागृति कर मनाया रक्षाबंधन

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar

दिव्यांगों को जिला परिषद समाज कल्याण विभाग द्वारा दुपहिया वितरण

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भारतीय वायु सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!