Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भाजपा नेताओं ने मनपा परिवहन सेवा कार्यालय में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाया

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा परिवहन सेवा के कार्यालय में आज राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगायी गयी। विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल परिवहन सेवा कार्यालय में जाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया है।

विधायक केलकर ने बताया कि वर्ष 2015 के जीआर के अनुसार शासकीय व अर्ध शासकीय कार्यालय में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा  लगाना आवश्यक किया गया है। इस तरह आदेश बावजूद ठाणे मनपा व परिवहन सेवा कार्यालय में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा न लगाया जाना जीआर की आवमानना है। आज भाजपा की ओर से परिवहन समिति सदस्य विकास पाटील व सुरेश कोलते की अगुई में परिवहन सेवा कार्यालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा लगायी गयी जिसका विधायक केलकर ने अनावरण किया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले , वरिष्ठ नगर सेवक नारायण पवार ,परिवहन समिति सदस्य विकास पाटील , सुरेश कोलते , पूर्व नगर सेवक राजकुमार यादव ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंग मेढेकर ,निलेश पाटील आदि उपस्थित थे। केलकर ने कहा है कि शासन के जीआर के अनुसार शासकीय व अर्ध शासकीय कार्यालय में राष्ट्रपति व् प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाना अनिवार्य है। इसके लिए आदेश पारित किया गया  है सत्ता किसी की भी नियम का पालन करना जरुरी है। इसके बावजूद परिवहन सेवा व ठाणे मनपा व अन्य शासकीय कार्यालय व अर्ध शासकीय कार्यालय में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा नहीं होने की जानकारी सामने आई है। केलकर ने आगामी 8 दिनों में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी तो जीआर का अवमाना करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दिया है।

संबंधित पोस्ट

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

मोबाईल चोरी के संदेह में युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

महासभा में बोलने से रोकने के खिलाफ दो नगर सेविकाओं ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

Aman Samachar

मुसलमानों की सहनशीलता को बुजदिली ना समझा जाए – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!